Advertisement

Sidhu Moose Wala मर्डर केस में खुलासा- दो दिन पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश, पाकिस्तान से मंगवाए हथियार!

Sidhu Moose Wala Killing: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में सामने आया है कि सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए दो दिन पहले भी कोशिश हुई थी.

Sidhu Moose Wala मर्डर केस में खुलासा- दो दिन पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश, पाकिस्तान से मंगवाए हथियार!

लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़े प्रियव्रत फौजी से चल रही है पूछताछ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala Murder Case) के मामले में एक नया खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Special Cell) की पूछताछ में शूटर प्रियव्रत फौजी ने बताया है कि 27 मई को ही सिद्धू मूसेवाला को मारने का प्लान था लेकिन कामयाबी नहीं मिली. पुलिस को यह भी शक है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार पाकिस्तान से मंगाए गए हो सकते हैं.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए शूटर प्रियव्रत फौजी और अन्य दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में हैं. स्पेशल सेल इनसे लगातार पूछताछ कर रही है. इससे पहले स्पेशल सेल ने बताया कि किस तरह छह शूटरों ने सिद्धू मूसेवाला का पीछा किया और सरेआम गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी. इस मामले में गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई को पंजाब पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है और वह भी पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें- Sidhu Moosewala Murder की इनसाइड स्टोरी, हत्या के बाद छिपते रहे अपराधी

27 मई को फेल हो गया था हत्या का प्लान
सूत्रों के मुताबिक, मॉड्यूल की अगुवाई करने वाले शूटर प्रियव्रत फौजी ने पूछताछ में बताया है कि 27 मई को सिद्दू मुसेवाला अपने घर से सिर्फ एक गाड़ी में निकले थे. वह किसी केस के सिलसिले में कोर्ट के लिए निकले थे और शूटरों ने उनकी गाड़ी ना पीछा करना शुरू कर दिया था. मूसेवाला की गाड़ी गांव की सड़क की जगह मेन हाइवे पर तेजी से चलने लगी और शूटर बहुत दूर तक उनकी गाड़ी का पीछा नहीं कर पाए और प्लान फेल हो गया.

यह भी पढ़ें- क्या होता है Red Corner Notice, सिद्धू मूसेवाला की हत्या से क्या है इसका कनेक्शन, जानें पूरी बात

क्या पाकिस्तान से आए थे हथियार?
गिरफ्तार प्रियव्रत फौजी से पूछताछ के बाद जिस तरह के हथियार, ग्रेनेड लांचर, हैंड ग्रेनेड, इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर और AK-47 जैसी दिखने वाली रायफल बरामद हुईं, उससे पुलिस को यह शक है कि ये सभी हथियार इंडियन मेड नहीं हैं. स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, ऐसे हथियार पिछले दिनों पाकिस्तान से बड़े पैमाने पर ड्रोन से गिराए गए थे. शक है कि ये हथियार भी उसी खेप का हिस्सा हो सकते हैं.

बिश्नोई गैंग पाकिस्तान रूट से मंगाता रहा है हथियार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पाकिस्तान में अच्छा नेटवर्क है. इसके अलावा, पंजाब का गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाता था जिसके साथ हथियार भी कई बार मंगवा चुका है. जग्गू ने पूछताछ में इस बात का खुलासा भी किया था कि एक बार उसने पाकिस्तान से 40 पिस्टल मंगवाई लेकिन वे पकड़ी गई थीं. बिश्नोई गैंग पाकिस्तान के अलावा मध्य प्रदेश और मुंगेर (बिहार) से हथियार मंगवाता रहा है. बिश्नोई का एक नेटवर्क अमेरिका में भी बैठा हुआ है जो अलग-अलग बॉर्डर से पंजाब तक हथियार पहुंचाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement