Advertisement

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, नहीं मिला इंसाफ तो छोड़ देंगे देश

सिद्धू मूसेवाला की गोल्डी बरार गैंगस्टर्स के ग्रुप ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी, जिसके चलते उनके पिता अब सरकार पर भड़क उठे हैं.

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, नहीं मिला इंसाफ तो छोड़ देंगे देश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पांच महीने पहले मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder Case) की पंजाब में ही गैंगस्टर्स के द्वारा हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह काफी दुखी हैं. अब इंसाफ के लिए मूसेवाला का पिता ने कहा है कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे देश ही छोड़ देंगे. उन्होंने पंजाब पुलिस को इस मामले में पंजाब पुलिस (Punjab Police) को 25 नवंबर तक का समय दिया है.

बलकौर सिंह ने पंजाब पुलिस से अपने बेटे की मौत पर कहा है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं नहीं मिला तो वह अपनी एफआईआर वापस ले लेंगे और उसके बाद देश ही छोड़ देंगे. उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से सवाल उठाए हैं. केवल पंजाब की सरकार नहीं बल्कि उन्होंने इस मामले में NIA  की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी सिद्धू के करीबियों को समन करके परेशान कर रही है.उन्होंने कहा कि सिंगर जेनी जोहल को समन किया गया, जिसका सिद्धू के कत्ल से कोई वास्ता नहीं था. ऐसे में वे केंद्रीय जांच एजेंसी से भी नाराज हैं.

अफीम की तस्करी कर रहा था BSF का जवान, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

दरअसल, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा है कि उनके बेटे की हत्या गैंगवार का नतीजा नहीं थी और न ही बेटे का गैंगस्टरों के साथ कोई संबंध नहीं था. बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू की पिस्टल, गाड़ी और फोन सब पुलिस के पास है. पुलिस ने सारे कॉल रिकॉर्ड खंगाल लिए हैं, क्या सिद्धू ने किसी गैंगस्टर से साल भर में बात की है. उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या को गैंगवार का नतीजा साबित करने पर तुली है लेकिन मैं ऐसा नहीं होना दूंगा.

बर्बादी की कगार पर पाकिस्तान, अब ठप होंगी ट्रेनें और बिजली को तरसेंगे लोग

अपने बेटे के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा बेटा अमेरिका और कनाडा छोड़ कर गांव के युवाओं को विदेश न जाने के लिए प्रेरित कर रहा था. वह कहता था कि हम गांव में ही खेती बाड़ी करके क्या नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सिद्धू के हत्यारे गैंगस्टरों के साथ बर्खास्त सीआईए इंचार्ज प्रितपाल को ऐश करवाते रहे और पुलिस सोई रही. उन्होंने पूरी तरह से इस जांच में हो रही देरी को लेकर  पंजाब और भारत सरकार दोनों को निशाने पर लिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement