Advertisement

Sidhu Musewala Murder: सोनीपत के 2 शॉर्प शूटरों ने किया था सिद्धू मूसेवाला का कत्ल, अब तक तलाश नहीं पाई पुलिस

Sidhu Musewala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सोनीपत के शॉर्प शूटर शामिल हैं. पढ़ें प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट.

Sidhu Musewala Murder: सोनीपत के 2 शॉर्प शूटरों ने किया था सिद्धू मूसेवाला का कत्ल, अब तक तलाश नहीं पाई पुलिस

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब (Punjab) के सिंगिंग सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्या में हर दिन नया खुलासा हो रहा है. हत्या में शामिल बदमाशों के बारे में पुलिस जानकारी खंगाल रही है.अब तक की जांच के मुताबिक हत्याकांड में शामिल 2 शॉर्प शूटर सोनीपत के रहने वाले हैं. 

जब पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर दस्तक दी थी. दोनों बदमाश अब अपने-अपने ठिकानों से फरार हैं. दोनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं. पुलिस उन ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

Sidhu Moose Wala की हत्या का बदला लेने का ऐलान, गैंग ने कहा- दो दिन में देंगे नतीजा

किसने किया सिद्धू मूसेवाला का कत्ल?

सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या में सोनीपत के प्रियवत फौजी और अंकित सोरसा का नाम सामने आ रहा है. प्रियव्रत फौजी गांव सिसाना गड़ी का रहने वाला है, वहीं अंकित सोनीपत का रहने वाला है. अंकित की पुलिस के पास कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं है. प्रियव्रत फौजी पर 2 मर्डर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. 

किस गैंग का शॉर्प शूटर है प्रियवत फौजी? 

प्रियवत फौजी हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर है. इसने गैंगस्टर बिट्टू बरोणा के पिता की हत्या की थी. 18 मार्च को 2021 को सोनीपत में इसी बदमाश ने बिट्टू का कत्ल कर दिया था. वह रामकरण गैंग का शार्प शूटर भी रहा है. 

Sidhu Moose wala Murder Case: मूसेवाला की हत्या के बाद पड़ोसी देश भागे शूटर्स! दिल्ली पुलिस ने नेपाल में डाला डेरा

दोनों बदमाश सिद्धू मूसेवाला की हत्या में किसके कहने पर शामिल हुए, इस बारे में पुलिस जांच में जुटी है. दोनों बदमाश अपने-अपने ठिकानों से फरार हैं. पुलिस परिवार पर दबाव बनाकर उनके बारे में पूछताछ कर रही है.

मर्डर एक, गुनाहगार कितने?

सिद्धू मूसावाले की हत्या में गैंगस्टर बिश्नोई का नाम सामने आया है. लारेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन उसके गैंग की पहुंच हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के हर कोने में है. कनाडा में बैठे उसके गुर्गे गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. 

सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे AAP विधायक, ग्रामीणों ने भगाया, CM भगवंत मान नहीं कर सकेंगे मुलाकात!

पुलिस सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में कई दूसरे गिरोहों के भी शामिल होने की बात सामने आई है. अब एक बार फिर पंजाब में गैंगवार देखने को मिल सकता है. पुलिस परेशान है कि आखिर किस गैंग ने सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement