Advertisement

Sidhu Moose Wala Murder: मूसेवाला की मां ने भगवंत मान सरकार से पूछा बड़ा सवाल

पंजाब पुलिस ने शनिवार को 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी या घटा दी थी. उन लोगों में मूसेवाला भी शामिल थे.

Sidhu Moose Wala Murder: मूसेवाला की मां ने भगवंत मान सरकार से पूछा बड़ा सवाल

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां ने उनके बेटे के सुरक्षा घेरे में कमी करने के कदम पर गुस्सा जताया और राज्य सरकार से पूछा कि क्या अब राज्य का खजाना भर जाएगा. मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए.

 शुभदीप सिंह सिद्धू (28) उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमले के समय वह महिंद्रा थार जीप से यात्रा कर रहे थे.

पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder: लॉरेंस बिश्नोई नहीं कर रहा पूछताछ में सहयोग, बोला- हत्या से लेना-देना नहीं

पंजाब पुलिस ने शनिवार को 424 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली थी या घटा दी थी. उन लोगों में मूसेवाला भी शामिल थे.

मूसेवाला के अंतिम संस्कार से पहले मंगलवार को उनके घर के एक वीडियो में गायक की मां चरण कौर को कहते सुना जा सकता है कि वह सरकार को एक संदेश देना चाहती हैं कि "आप हीरे गंवा रहे हैं."

पढ़ें- नीरज बवाना गैंग की धमकी, सिद्धू मूसेवाला हमारे दिल में था, दो दिन में लेंगे बदला

कौर ने कहा, "हमारे बेटे के साथ चार लोगों की तैनाती से क्या फर्क पड़ता है? क्या अब आपका खजाना भर जाएगा? अपना खजाना भरो."

मूसेवाला की सुरक्षा में शुरुआत में पंजाब पुलिस के चार कमांडो तैनात थे हालांकि बाद में सुरक्षा घेरे में कटौती करते हुए दो कमांडो को हटा लिया गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement