Advertisement

सिद्धारमैया बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री? अभी भी जोर लगा रहे डी के शिवकुमार, शाम तक ऐलान संभव

Siddharamaiah Next CM: सिद्धारमैया के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है और आज शाम तक कांग्रेस पार्टी उनके नाम का ऐलान कर सकती है.

सिद्धारमैया बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री? अभी भी जोर लगा रहे डी के शिवकुमार, शाम तक ऐलान संभव

सिद्धारमैया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक के सीएम पद की रेस में सिद्धारमैया आगे निकलते दिख रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया के नाम पर कांग्रेस पार्टी ने मुहर लगा दी है. अब डी के शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद के लिए मनाया जा रहा है. यह भी कहा जा रहा है कि डी के शिवकुमार डिप्टी सीएम पद से संतुष्ट नहीं हैं और अभी भी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं. इस बीच चर्चा है कि आज शाम तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कर्नाटक के अगले सीएम के नाम का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है.

सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगने की खबरें आते ही बेंगलुरु से दिल्ली तक उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. बेंगलुरु में सिद्धारमैया के घर के बाहर जुटे उनके समर्थकों ने उनके कटआउट को ही दूध से नहला दिया और खुशियां मनाई. बता दें कि दो दिन से सिद्धारमैया के समर्थक लगातार इसी उम्मीद में थे कि कब उनके नाम का ऐलान किया जाएगा.

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement