भारत
Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla अपनी टीम के साथ स्पेस के लिए रवाना हो चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारतीयों के लिए एक मैसेज भेजा हैं.
Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: आज 140 करोड़ भारतियों के लिए बहुत बड़ा दिन है. लखनऊ के शुभांशु शुक्ला ने एक बार फिर से तिरंगा लहराने का मौका दिया है. अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने 3 अलग साथी यात्रियों के साथ 25 जून दोपहपर 12 बजकर 1 मिनट पर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर चुके हैं. राकेश शर्मा के बाद वह भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं. उनकी टीम अतंरिक्ष में जाकर axiom 4 के तहत 7 बड़े एक्सपेरिमेंट करने वाली है. कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मिशन लांच होते ही भारतियों के नाम एक संदेश भेजा हैं.
परिवार और देशवासियों को लिए गौरव का क्षण
Shubhanshu Shukla एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद अंतरिक्षयात्रा के लिए खुद को तैयार किया. उनके साथ हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्षयात्री भी हैं. शुभांशु शुक्ला 14 दिन के स्पेस मिशन के दौरान कई अहम शोध कार्य करेंगे. शुभांशु शुक्ला जब अंतरिक्ष मिशन के लिए रवाना हो रहे थे, तब यूपी की राजधानी लखनऊ में उनके परिवार और करोड़ों देशवासियों के लिए गौरव और भावुक क्षण था.
लखनऊ में आयोजित था लाइव कार्यक्रम
दरअसल जिस स्कूल सिटी मांटेसरी स्कूल से शुभांशु ने पढ़ाई की थी वहां पर इस मिशन लांच के दौरान एक भव्य कार्यक्रम रखा गया. यहां पर शुभांशु की मां आशा और पिता शंभू दयाल शुक्ला बेटे के स्पेस मिशन को लाइव रवाना होते देख भावुक हो गए. इस दौरान वहां पर सैकड़ों लोग मौजूद थे. शुभांशु शुक्ला और अन्य एस्ट्रोनॉट्स को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ने में 28 घंटे का वक्त लगेगा.
ये रहा पहला मैसेज
नमस्कार.. मेरे प्यारे देशवासियों. क्या शानदार राइड रही. 41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं. हम 7:30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के चारों ओर घूम रहे हैं. मेरे कंधे पर लगा तिरंगा इस जर्नी पर आप मेरे साथ हैं. यह सिर्फ मेरी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा नहीं है बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है. मैं चाहता हूं कि सभी देशवासी इसका हिस्सा बनें. आपका भी सीना गर्व से चौड़ा होना चाहिए. आप सभी भी एक्साइटमेंट दिखाइए. आइए मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें. जय हिंद! जय भारत!”
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.