Advertisement

श्रद्धा को मारना नहीं चाहता था आफताब, इस लत की वजह से हो गई अनहोनी

आफताब ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसने श्रद्धा का गला 18 मई को रात 9 से 10 बजे के बीच दबाया. इसके बाद उसने रातभर गांजे से भरी सिगरेट पी.

श्रद्धा को मारना नहीं चाहता था आफताब, इस लत की वजह से हो गई अनहोनी

आफताब ने श्रद्धा की लाश को कई टुकड़ों में काट दिया था. हत्या के बाद उसके रूम पर एक लड़की आई थी.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: श्रद्धा मार्डर केस में रोज नया खुलासा हो रहा है. अब दिल्ली पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि आफताब ने पुलिस से पूछताछ के दौरान यह कबूल किया है कि वह गांजे का आदी था. श्रद्धा उसे गांजा पीने के लिए मना करती थी. उसे लगातार टोकती भी थी. आफताब ने पुलिस को बताया कि हत्या वाले दिन यानी 18 मई के दिन भी वो गांजे के नशे में था.

उसने पुलिस को बताया कि 18 मई को वह घर से बाहर गया है और गांजे से भरी सिगरेट पी और वापस आया. श्रद्धा ने उसे टोका तो उससे गुस्सा आ गया और उसने श्रद्धा का गला पकड़ लिया. आफताब ने पुलिस को बताया कि वह श्रद्धा को मारना नही चाहता था पर श्रद्धा उसके ऊपर चिल्लाए जा रही थी जिसपर उसे अचानक गुस्सा आया.

पढ़ें- Shraddha Case: फ्लैट, जंगल के बाद अब कूड़े के ढेर की होगी जांच, पुलिस को इन 7 सबूतों की तलाश

आफताब ने बताया कि गांजे के नशे में उसने श्रद्धा का गला इतनी तेज दबाया कि उसने सांस लेना बंद कर दिया. आफताब ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसने श्रद्धा का गला 18 मई को रात 9 से 10 बजे के बीच दबाया. इसके बाद वह रात भर बॉडी के पास रहकर गांजे से भरी सिगरेट पीता रहा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब दिल्ली पुलिस उसे आगे की जांच के लिए देहरादून लेकर जा सकती है.

पढ़ें- श्रद्धा हत्याकांड: आफताब का होगा नार्को टेस्ट,  सबूत जुटाने में पुलिस के छूट रहे पसीने, कैसे मिलेगी सजा?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement