भारत
बेंगलुरु के बाहरी इलाके में हत्या की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुन हर कोई हैरान है. यहां एक व्यक्ति ने बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया.
बेंगलुरु के बाहरी इलाके की एक खौफनाक वारदात ने सभी को चौंका दिया है. दरअसल, यहां एक पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद वह खुद कटा हुए सिर लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया. आरोपी ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया जो सुन पुलिसवालों के पैरों तल जमीन खिसक गई. पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, ये घटना बेंगलुरु के चंदापुरा के पास स्थित हीलालगे गांव की है. आरोपी ने बताया कि उसने खुद अपनी पत्नी को मोत के घाट उतार दिया.
आरोपी की पहचान शंकर के रूप में हुई है. दरअसल आरोपी शंकर (28) और उसकी पत्नी मानसा (26) ने प्रेम विवाह किया था. दंपति की शादी को पांच साल से ज्यादा हो चुके थे और उनकी एक तीन साल की बेटी भी थी. बताया गया कि दोनों निजी कंपनियों में काम करते थे, शंकर कोरमंगला में और मानसा बोम्मासंद्रा में, और हीलालिगे में एक किराए के घर में साथ रहते थे. 3 जून को शंकर काम से कहीं बाहर गया था और जब देर रात लौटा तो वो हैरान रह गया. उसने अपनी पत्नी को एक अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ.
तीखी नोकझोंक के बाद शंकर ने पहले तो दोनों के साथ मारपीट की लेकिन बाद में कथित तौर पर घर पर ही मनसा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. उसका सिर काटने के बाद उसने उसका कटा हुआ सिर स्कूटर के फुटबोर्ड पर रख दिया और कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने पहुंच गया. वहां पहुंचकर उसने पूरी वारदात का खुलासा कर आत्मसमर्पण किया. पुलिस ने मामल में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.