Advertisement

Bharat Jodo Yatra में आज शामिल होंगे आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र में आज 5वां दिन

यात्रा शुक्रवार सुबह अर्धपुर के नांदेड़-हिंगोली रोड स्थित दाभाड़ से फिर शुरू हुई. दिन के दूसरे पहर में यात्रा चोरम्बा फाटा से शुरू होकर रात में हिंगोल

Bharat Jodo Yatra में आज शामिल होंगे आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र में आज 5वां दिन

आदित्य ठाकरे आज भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का शुक्रवार को महाराष्ट्र में पांचवां दिन है. यह यात्रा आज शाम को हिंगोली जिला में प्रवेश करेगी जहां शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे इसमें हिस्सा लेंगे. कांग्रेस के अनुसार, आदित्य ठाकरे राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और शिवसेना के विधायक सचिन अहिर के साथ शाम करीब चार बजे पदयात्रा में शामिल होंगे.

भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और शुक्रवार को यात्रा का 65वां दिन है. सात नवंबर की रात यात्रा पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड जिले में देगलूर पहुंची और पांच दिनों से जिले में ही है. यात्रा के दौरान नांदेड के अर्धपुर में पिंपलगांव महादेव के विट्ठलराव देशमुख कार्यालय में रात्रि विश्राम हुआ.

पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा बिगाड़ रही 2 राज्यों में कांग्रेस का गेम, BJP के लिए आसान हो गया चुनाव!

यात्रा शुक्रवार सुबह अर्धपुर के नांदेड़-हिंगोली रोड स्थित दाभाड़ से फिर शुरू हुई. दिन के दूसरे पहर में यात्रा चोरम्बा फाटा से शुरू होकर रात में हिंगोली पहुंचेगी. सुबह छह बजे यात्रा शुरू होने के बाद राहुल गांधी का सड़क पर खड़े लोगों ने अभिवादन किया. कांग्रेस नेता ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और रास्ते में उनसे बात की.

पढ़ें- कांग्रेस का ट्विटर हैंडल नहीं होगा ब्लॉक, हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर लगाई रोक

राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को नांदेड में एक रैली को संबोधित किया था. वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और अभिनेता सुशांत सिंह मौजूद थे. राहुल गांधी 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.

पढ़ें- कांग्रेस नेता ने हिंदू धर्म को लेकर दिया विवादित बयान, बोले- गंदा है इसका अर्थ

(भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement