Advertisement

Shivsena में अब होगा असली खेल! Eknath Shinde गुट ने उठाया बड़ा कदम

Eknath Shinde गुट शिवसेना पार्टी पर कब्जा करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है. एकनाथ शिंदे ग्रुप की तरफ से चीफ व्हिप नियुक्त किए गए भरत गोगावले ने उद्धव ठाकरे समर्थक 16 विधायकों को व्हिप जारी किया है. इन विधायकों में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी शामिल हैं.

Shivsena में अब होगा असली खेल! Eknath Shinde गुट ने उठाया बड़ा कदम

गुवाहाटी में रुके हैं शिवसेना के बागी विधायक 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के बाद अब एकनाथ शिंदे गुट भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शिवसेना पार्टी पर किसका अधिकार होगा. इस बीच एकनाथ शिंदे गुट ने आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के 16 विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है. इन सभी को एकनाथ शिंदे गुट ने गोवा में होने वाली मीटिंग में उपस्थित होने के लिए कहा है. उद्धव ठाकरे समर्थक 16 विधायकों को व्हिप एकनाथ शिंदे गुट द्वारा चीफ व्हिप बनाए गए भरत गोगावले ने जारी किया है.

कौन-कौन होगा फडणवीस कैबिनेट में शामिल
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. इनके अलावा चंद्रकांत पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीष महाजन, उदय सामंत, तानाजी सावंत, संजय शिरसाट, संदीपान घुमरे के भी मंत्री पद की शपथ लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं. मंत्रियों की शपथ को लेकर आज देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे सागर बंगले पर बैठक भी करने वाले हैं.

पढ़ें- जमीन में समा गया टेरिटोरियल आर्मी का कैंप, 45 जवान फंसे, सात की मौत

गोवा में हैं बागी विधायक

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक बुधवार शाम को गुवाहाटी से तटीय राज्य गोवा में पहुंचने के बाद पणजी के पास दोना पावला स्थित एक पांच सितारा होटल में रुके हैं. ये विधायक गुवाहाटी में पिछले आठ दिनों से डेरा डाले हुए थे. विधायक गुरुवार रात 9.45 बजे एक चार्टर्ड विमान से डाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे और हवाई अड्डे से 30 किलोमीटर दूर होटल रवाना हुए.

पढ़ें- Uddhav Thackeray के इस्तीफे पर Kangana Ranaut का ताना

इन विधायकों का मीडियाकर्मी हवाई अड्डे के प्रस्थान बिंदु पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन विधायकों को लेकर दो बस दूसरे निकास से निकल गईं जिसका उपयोग आम तौर पर कार्गो के लिए किया जाता है. विधायकों को राज्य पुलिस की एक टीम के साथ होटल ले जाया गया. पुलिस टीम उन दोनों बसों के साथ थी जिसमें विधायक सवार थे. होटल के बाहर भी पुलिस का कड़ा पहरा था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement