भारत
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवधपुरी में जैन समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सड़क पर एक घायल व्यक्ति को देखा तो अस्पताल पहुंचवाया.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मानवीय और दरियादिल अंदाज रविवार को उस समय देखने को मिला, जब सड़क पर घायल पड़े एक व्यक्ति को उन्होंने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचवाया. 'मामा' के नाम से जाने जाने वाले शिवराज सिंह जैन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी रास्ते में उन्हें भीड़ दिखी. उन्हों देखा तो एक व्यक्ति घायल तड़प रहा था.
केंद्रीय मंत्री ने बगैर देर किए उस व्यक्ति को तुरंत अपने काफिले की गाड़ी से अस्पताल भिजवाया. उनकी इस दरियादिली ने लोगों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर उनकी खूब प्रशंसा हो रही है.
जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान रविवार को अवधपुरी में जैन समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे. इस दौरान उनका काफिला चेतक ब्रिज से गुजर रहा था. तभी ब्रिज पर भीड़ और हादसे का दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत अपने काफिले को रुकवाया.
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि एक युवक हादसे में घायल हो गया था और उसे तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता थी. शिवराज ने बिना देर किए घायल युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया. साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फोन कर घायल का तुरंत और समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
"मानवता की मिसाल बने शिवराज सिंह चौहान जी 🙏
— Yati Sharma (@yati_Official1) July 13, 2025
भोपाल के चेतक ब्रिज पर सड़क हादसे में घायल युवक को देखकर खुद उसे उठाकर अपनी गाड़ी में बैठाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
ऐसे होते हैं जनता के सच्चे सेवक।
सलाम है इस संवेदनशीलता को!"मामा जी 😇@ChouhanShivraj#ShivrajSinghChouhan… pic.twitter.com/OIQNO9S6ve
इतना ही नहीं, उन्होंने एक अधिकारी को अस्पताल भेजकर यह सुनिश्चित किया कि युवक को हर संभव सहायता मिले. उनकी इस संवेदनशीलता ने मौके पर मौजूद लोगों का दिल छू लिया.
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की. इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी शिवराज की इस दरियादिली की खूब चर्चा हो रही है. लोग उनकी संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.