Advertisement

Lightning: आकाशीय बिजली से मांधातेश्वर महादेव मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त

Lightning: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई.

Lightning: आकाशीय बिजली से मांधातेश्वर महादेव मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त

Image Credit - Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित भारत माता की प्रतिमा के पास मांधातेश्वर महादेव मंदिर के शिखर का कलश मंगलवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान आसमान से बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया. मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम परिसर में भारत माता की प्रतिमा के समीप स्थित मांधातेश्वर महादेव मंदिर के शिखर का कलश मंगलवार की दोपहर में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ.

उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद श्रद्धालु धाम के जलपान केंद्र और अन्य हॉल के अंदर चले गए थे तथा बिजली के गिरने के दौरान मंदिर के आसपास कोई श्रद्धालु उपस्थित नहीं था. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से तत्काल शिखर के कलश के क्षतिग्रस्त टुकड़े को हटवा दिया गया और अब शिखर का मरम्मत का कार्य जल्द कराया जाएगा.

बिजली गिरने की घटनाओं में सात लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई. भदोही में देर शाम बिजली गिरने से उसकी चपेट में आए एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि जिले में देर शाम तेज़ बारिश के बीच जिले के कोइरौना थाने के भरद्वार गाँव के एक खेत में गिरी बिजली की चपेट में आने से शशि भूषण दुबे (45), सुखना देवी (60) और अंकित गौतम (15) की झुलस कर मौत हो गई.

उधर, सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में मंगलवार को अचानक हुई बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मृत्यु हो गई. पुलिस क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी ने बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित पूरे डिहवा गांव में मंगलवार दोपहर तीन बच्चे अपनी भैंस चरा रहे थे. अचानक बादल घिरे और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान बिजली गिरने से तीनों बच्चे झुलस गए. उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज शुरू होने के दौरान शत्रुघ्न (11) और अमित (13) की मृत्यु हो गई. वहीं, तीसरे बच्चे अहम (आठ) का इलाज चल रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement