Advertisement

Sheikh Hasina ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से खरीदे कपड़े और जरूरी सामान, शॉपिंग के लिए कम पड़ गए पैसे और फिर...

Sheikh Hasina Shopping: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना फिलहाल हिंडन एयरबेस में रुकी हुई हैं. माना जा रहा है कि अभी कुछ दिन और वह भारत में रहेंगी. बुधवार को उन्होंने काफी शॉपिंग भी की. 

Latest News
Sheikh Hasina ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से खरीदे कपड़े और जरूरी सामान, शॉपिंग के लिए कम पड़ गए पैसे और फिर...

शेख हसीना ने हिंडन एयरबेस से की शॉपिंग

Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश में बगावत और तख्तापलट के बाद पूर्व पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) फिलहाल भारत में हैं. उनके अमेरिका और लंदन में शरण लेने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. सूत्रों का कहना है कि वह अभी कुछ और दिन भारत में रह सकती हैं. हसीना ने हिंडन एयरबेस के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से अपने लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी की. बताया जा रहा है कि कपड़े, रोज़मर्रा के इस्तेमाल की चीजों की शॉपिंग के लिए उन्होंने 30,000 रुपये खर्च किए और उनके पास नोट भी कम पड़ गए थे. 

अपनी बहन के लिए की कपड़ों की शॉपिंग 
सूत्रों के मुताबिक, हिंडन एयरबेस के शॉपिंग कॉम्पलेक्स से शेख हसीना ने कपड़ों और कुछ सामान की खरीदारी की है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम अपने साथ कुछ सूटकेस ही लेकर आई हैं. उन्होंने 30,000 रुपये की खरीदारी की और जब उनके पास भारतीय करेंसी नहीं बची, तो बांग्लादेश की मुद्रा में पेमेंट किया था. बताया जा रहा है कि कपड़े और बाकी सामान उन्होंने अपनी बहन के लिए खरीदा है. 


यह भी पढ़ें: जेल से निकलते ही एक्शन में आईं खालिदा जिया, देश के नाम जारी किया संदेश  


भारत में अभी कुछ और दिन रह सकती हैं बांग्लादेश की पूर्व पीएम 
पहले ऐसी सूचना आई थी कि शेख हसीना लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं, लेकिन उन्हें ब्रिटेन से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है और अमेरिका भी जाने की उनकी उम्मीदों को झटका लग गया है. अब ऐसे में माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन वह भारत में ही रुकेंगी. इसके बाद भविष्य की योजना बनाएंगी. इस बीच उनके बेटे ने स्पष्ट कर दिया है कि पूर्व पीएम का राजनीति में लौटने का कोई इरादा नहीं है.


यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार तय, नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस के पास होगी कमान  


बांग्लादेश में गुरुवार को अंतरिम सरकार का गठन होगा जिसकी कमान नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस के हाथ में होगी. शेख हसीना परिवार की कट्टर दुश्मन और बीएनपी नेता खालिदा जिया भी जेल से रिहा हो चुकी हैं. अब देखना है कि बांग्लादेश की राजनीति कौन सी करवट लेती है.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement