Advertisement

शहजाद पूनावाला पहले ही दे चुके थे इस्तीफा, फिर BJP छोड़ने का क्यों किया ऐलान?

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने लेटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और वरिष्ठ नेताओं अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीएल संतोष के प्रति कृतज्ञता, प्रेम, स्नेह और सम्मान भी जताया.

शहजाद पूनावाला पहले ही दे चुके थे इस्तीफा, फिर BJP छोड़ने का क्यों किया ऐलान?

शहजाद पूनावाना ने छोड़ी बीजेपी

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय जनता पार्टी के तेज-तर्रार प्रवक्ताओं में शामिल शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा भेज दिया है. उन्होंने बीजेपी से अपने इस्तीफे को स्वीकार करने की अपील की है. शहजाद ने 30 जुलाई को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसे पार्टी ने अस्वीकार कर दिया था. 

शहजाद पूनावाला ने सोमवार को एक्स पर एक चिट्ठी शेयर कर कहा, 'यह बहुत ही भावुक करने वाला था और मैं वास्तव में आभारी हूं कि पार्टी ने मेरे इस्तीफे पत्र को तुरंत स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मुझसे अपने फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की.' पूनावाला ने आगे कहा कि लंबे और गहन विचार-विमर्शन के बाद मैं इस आखिरी निर्णय पर पहुंचा हूं कि मैं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्राथमिक सदस्यता से पद मुक्त करने के लिए दबाव डालना चाहूंगा. 

पेशे से वकील पूनावाला ने अपने लेटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और वरिष्ठ नेताओं अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीएल संतोष के प्रति कृतज्ञता, प्रेम, स्नेह और सम्मान भी जताया. उन्होंने अपने इस्तीफे और निजी क्षेत्र में जाने की जरूरत के पीछे वित्तीय और व्यक्तिगत रूप से मजबूर करने वाले हालात का हवाला दिया.

VB और MIGA हमारा विजन: पूनावाला

पूनावाला ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पिछले दिनों की घटनाओं, जिनके बारे में मैंने आपको विस्तार से बताया है. मुझे अपने पहले के फैसले को मजबूत करने और उस पर कायम रहने के लिए मजबूर किया है. हालांकि मैं उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद व ज़िम्मेदारी को भावुक विदाई दे रहा हूं, जिसे मैं बहुत प्यार करता था- लेकिन VB और MIGA यानी 'विकसित भारत' और 'मेक इंडिया ग्रेट अगेन' का हमारा मिशन और विज़न, भारत के अब तक के सबसे महान नेता के नेतृत्व में और भी ज़्यादा जोश और जुनून के साथ जारी रहेगा.

पूनावाला ने बायो से हटाया नाम

जुलाई में, पूनावाला ने अपने पिछले बायो को अपडेट किया था जिसमें भाजपा का कोई ज़िक्र नहीं था. उनके मौजूदा बायो में लिखा है- 'धर्म- इस्लाम, संस्कृति- हिंदू, विचारधारा-भारतीय, लेखक- जीएसटी की यात्रा; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी.

कांग्रेस से शुरू हुआ था शहजाद पूनावाला का सफर

वकील शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. वह 2017 में उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी और दावा किया कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद पर आसीन करने के लिए चुनाव में धांधली की गई थी. राजनीतिक टिप्पणीकार तहसीन पूनावाला के छोटे भाई ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए. पूनावाला प्रधानमंत्री मोदी के कट्टर समर्थक रहे हैं. उन्होंने बार-बार कांग्रेस पर हमला किया है और पार्टी सांसद राहुल गांधी समेत उसके नेताओं की आलोचना की है.

ये भी पढ़ें- NALSAR के बाद अब इस टॉप लॉ कॉलेज में CJI सूर्यकांत को इनवाइट करने का विरोध, क्या है वजह? 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement