Advertisement

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर शशि थरूर का इशारा किस ओर? मोदी सरकार से जताई ये खास उम्मीद

Vice President election: उपराष्ट्रपति पद को लेकर शशि थरूर ने कहा कि अगला उम्मीदवार बीजेपी का ही होगा, लेकिन उन्होंने सरकार से विपक्ष को भी शामिल करने की उम्मीद जताई. धनखड़ का इस्तीफा चौंकाने वाला बताया.

Latest News
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर शशि थरूर का इशारा किस ओर? मोदी सरकार से जताई ये खास उम्मीद

शशि थरूर 

Add DNA as a Preferred Source

भारत में उपराष्ट्रपति पद को लेकर एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद नए चेहरे को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा कि अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि यह तय है कि उम्मीदवार बीजेपी की तरफ से ही आएगा.

पहले से ही पता है कि बहुमत किसके पास है

दरअसल, देश में उपराष्ट्रपति पद को लेकर नए चुनाव की चर्चा जोरों पर है. मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपनी बात रखी है. थरूर ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव पूरी तरह से संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों द्वारा किया जाता है, जबकि राष्ट्रपति चुनाव में राज्य विधानसभाएं भी हिस्सा लेती हैं. इसलिए वोटरों का गणित पहले से ही स्पष्ट है. उन्होंने कहा, 'हमें पहले से ही पता है कि बहुमत किसके पास है. ऐसे में यह मान लेना ठीक होगा कि अगला उपराष्ट्रपति एनडीए का ही होगा.'

विपक्ष से भी सलाह-मशविरा किया जाएगा

हालांकि, थरूर ने यह भी उम्मीद जताई कि सरकार विपक्ष से भी चर्चा करेगी. उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि विपक्ष से भी सलाह-मशविरा किया जाएगा, लेकिन कौन जाने?' थरूर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश की राजनीति एक और बड़े चुनाव की ओर बढ़ रही है. धनखड़ के इस्तीफे को लेकर थरूर ने कहा कि यह फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि उनके कार्यकाल में अभी दो साल से भी अधिक समय बाकी था. 


यह भी पढ़ें: श्रीनगर एयरपोर्ट पर मचा बवाल, आर्मी ऑफिसर ने की लात-घूंसों की बरसात, अस्पताल में भर्ती हुआ कर्मचारी


 

विपक्ष संयुक्त उम्मीदवार खड़ा कर सकता है

बहरहाल, बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष संयुक्त उम्मीदवार खड़ा कर सकता है, वहीं एनडीए के पास संसद में पर्याप्त संख्या बल है. इसके बावजूद इस बार का चुनाव सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि टक्कर वाला हो सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement