Advertisement

‘पंख आपके हैं…’ शशि थरूर की पोस्ट से कांग्रेस खेमे में हड़कंप, क्या भाजपा में शामिल होंगे थरूर?

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था "उड़ने के लिए अनुमति मत मांगो. पंख आपके हैं. और आसमान किसी का नहीं है." इस पोस्ट को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनकी अनदेखी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

Latest News
‘पंख आपके हैं…’ शशि थरूर की पोस्ट से कांग्रेस खेमे में हड़कंप, क्या भाजपा में शामिल होंगे थरूर?

Shashi Tharoor post

Add DNA as a Preferred Source

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था  "उड़ने के लिए अनुमति मत मांगो. पंख आपके हैं. और आसमान किसी का नहीं है." इस पोस्ट को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनकी अनदेखी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. 


क्या है पूरा मामला? 

ये विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी करते हुए कहा, "हमारे लिए देश पहले है, लेकिन कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं." ये बयान उस लेख के संदर्भ में था, जो शशि थरूर ने 'द हिंदू' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और वैश्विक मंच पर उनकी भूमिका की सराहना करते हुए लिखा था. 

थरूर के लेख से क्यों नाराज़ है कांग्रेस? 

अपने लेख में शशि थरूर ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा, विदेशों में जुड़ने की शैली और सक्रियता भारत के लिए एक "प्रमुख संपत्ति" है. हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि इस क्षमता को और बेहतर रणनीतिक समर्थन की जरूरत है.  कांग्रेस पार्टी को ये लेख पसंद नहीं आया. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने साफ कहा कि ये थरूर की निजी राय है, पार्टी की नहीं. 

भाजपा में जाने की बात को नकारा 

मॉस्को में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि उनका ये लेख भाजपा जॉइन करने का कोई संकेत नहीं है. उन्होंने कहा कि ये लेख भारत की एकता और राष्ट्रीय हितों के समर्थन में था, न कि किसी राजनीतिक दल के. 

क्या बढ़ती जा रही है पार्टी के भीतर दरार? 

थरूर की ये लाइन  "पंख आपके हैं..."  कांग्रेस में उनकी स्थिति और स्वतंत्र सोच को दर्शाने वाली मानी जा रही है. पार्टी नेतृत्व की ओर से मिल रही अनदेखी, जैसे कि उन्हें लेकर तीखी टिप्पणियाँ, कांग्रेस के भीतर मतभेद को उजागर करती हैं. 

ये भी पढ़ें: मारा गया विंग कमांडर अभिनंदन से मारपीट करने वाला Pakistan Army मेजर, TTP ने भगा-भगाकर मारे 14 पाकिस्तानी सैनिक

शशि थरूर कांग्रेस के उन नेताओं में हैं जो वैश्विक मंच पर भारत की सकारात्मक छवि बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी शैली और विचारधारा पार्टी की लाइन से कई बार अलग दिखती है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इन मतभेदों को संवाद से सुलझाती है या दूरी और बढ़ेगी.  

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement