Advertisement

लखनऊ में खड़गे समर्थक कर सकते हैं 'बवाल', शशि थरूर का दो बार दौरा रद्द! 

Congress President Election: यूपी में कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर झगड़े की आशंका बढ़ती जा रही है. थरूर ने 2 दिनों में 2 बार लखनऊ रद्द किया...

लखनऊ में खड़गे समर्थक कर सकते हैं 'बवाल', शशि थरूर का दो बार दौरा रद्द! 

शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President) के लिए वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है आपस की तल्खी बढ़ती जा रही है. स्थिति यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर (Shashi Tharoor) को पिछले दो दिनों में दो बार लखनऊ दौरा रद्द करना पड़ा है. मंगलवार को उनको लखनऊ आना था लेकिन उन्हें नहीं आने की हिदायत दी गई. शशि थरूर को एक सीनियर कांग्रेसी नेता ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के समर्थक भी लखनऊ आ रहे हैं ऐसे में उनकी मौजूदगी में बवाल मच सकता है.

यूपी कांग्रेस चुनाव प्रचार  से जुड़े एक नेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि थरूर को पार्टी के एक सीनियर नेता ने उन्हें सोमवार और मंगलवार को लखनऊ नहीं आने के लिए कहा. उन्होंने खड़गे समर्थकों के साथ टकराव की आशंका जाहिर की.

यह भी पढ़ें, मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा ऐलान, 'अगर बने अध्यक्ष तो युवाओं को मिलेंगे 50% पद'

अब दावा किया जा रहा है कि शशि थरूर 16 अक्टूबर को लखनऊ आएंगे. एक के बाद थरूर का लखनऊ दौरा रद्द होने से उनके समर्थकों में निराशा है. नाम न बताने की शर्त पर एक थरूर समर्थक ने कहा कि यूपी कांग्रेस के नेता थरूर का विरोध इस हद तक कर रहे हैं कि उन्हें बोलने देने तक को तैयार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें, कांग्रेस में अध्यक्ष पद का कैसे होता है चुनाव? कौन करते हैं और वोट क्या होती है प्रक्रिया, जानें सबकुछ

ध्यान रहे कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट देने वालों की उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या है. 1,200 से ज्यादा वोटर यूपी के हैं. यह देखा जा रहा है कि ज्यादातर वोटर मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में हैं. बताया जा रहा है कि देशभर में 9,000 से ज्यादा वोटर हैं.

गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद ने पहले ही चिंता व्यक्त की है कि कई नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का आधिकारिक कैंडिडेट मान रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा है कि गुप्त मतदान की स्थिति में पासा पलट भी सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement