Advertisement

कौन है वजाहत रशीद? इस एक आदमी को पकड़ने के लिए हिमंता ने ममता से मांगा सपोर्ट, बंगाल भेजी पुलिस टीम

असम पुलिस की टीम को सीएम को आदेश पर वजाहत रशीद को गिरफ्तार करने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया है. लेकिन ये वजाहत है कौन? आइए जानते है पूरा मामला

Latest News
कौन है वजाहत रशीद? इस एक आदमी को पकड़ने के लिए हिमंता ने ममता से मांगा सपोर्ट, बंगाल भेजी पुलिस टीम

sharmistha panoli case

Add DNA as a Preferred Source

असम पुलिस की एक टीम को वजाहत रशीद को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया है. लेकिन आखिर ये वजाहत रशीद है कौन? और असम पुलिस इसे क्यों गिरफ्तार करना चाहती है. आइए जानते है पूरा मामला दरअसल  पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा हाल ही में एक युवा कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन अब इस मामले में अलग मोड़ निकलकर सामने आया है. बता दें कि शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ वजाहत रशीद ने ही एफआईआर कराई थी.

भड़काऊ पोस्ट
लेकिन अब वजाहत रशीद पर भी धार्मिक हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप लग रहे हैं. इसी वजह से असम सरकार ने वजाहत रशीद को गिरफ्तार करने की योजना बनाई है. इसके लिए असम सरकार ने बंगाल सरकार से मदद भी मांगी है. वजाहत रशीद कोलकाता स्थित ‘रशीदी फाउंडेशन’ के सह-संस्थापक हैं. वजाहत ने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे और जश्न भी मनाया था. 

ये भी पढ़ें-बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्र विरोधी पार्टी से हटाया बैन, अब "जमात-ए-इस्लामी" लड़ेगी चुनाव

वायरल हुए पुराने पोस्ट 
लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनके पुराने पोस्ट वायरल हो रहे है, जिनमें उन्होंने हिंदू धर्म, भगवान कृष्ण, कामाख्या देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों और हिंदू त्योहारों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं. जैसे ही ये मामला तेजी उठने लगा तो इनमें कई पोस्ट डिलीट भी कर दिए गए. न भड़काऊ पोस्टों को लेकर दिल्ली के अधिवक्ता विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस और साइबर क्राइम यूनिट में वजाहत रशीद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement