भारत
महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शरदचंद्र पवार गुट की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र भेजा है, जिसमें महिलाओं को एक हत्या करने की छूट देने की मांग की गई है.
Sharad Pawar party latest news: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनियाभर में उत्साह का माहौल है. विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी बीच, महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शरदचंद्र पवार गुट की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र भेजा है, जिसमें महिलाओं को एक हत्या करने की छूट देने की मांग की गई है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शरदचंद्र पवार गुट की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या पर सजा में छूट देने की मांग की है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति को भेजे गए इस पत्र में महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने लिखा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, दुष्कर्म प्रवृत्ति और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था के खिलाफ एक कड़ा संदेश देना चाहती हैं.
रोहिणी खडसे ने हाल ही में मुंबई में 12 साल की लड़की से हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. अपने पत्र में उन्होंने लिखा, 'हम सभी महिलाओं की ओर से यह मांग करते हैं कि एक हत्या पर सजा में छूट दी जाए.' इस पत्र का उद्देश्य राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाना है.
यह भी पढ़ें - Sharad Pawar के जन्मदिन पर उनसे मिलने पहुंचे भतीजे अजित, महाराष्ट्र कैबिनेट को लेकर सस्पेंस के बीच हुई मुलाकात
खडसे ने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें भारत को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश बताया गया है, जहां अपहरण, घरेलू हिंसा और अन्य अपराध लगातार हो रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई, 'हम आशा करते हैं कि हमारी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और इसे स्वीकार किया जाएगा.'
इनपुट : भाषा
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.