Advertisement

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टेंपो की टक्कर के बाद 12 की मौत

Shahjahanpur Road Accident: यूपी के शाहजहांपुर में आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हो गई है.

Latest News
शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टेंपो की टक्कर के बाद 12 की मौत

Shahjahanpur Accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार को हुए इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा शाहजहांपुर के अल्लाहगंज के पास हुआ. एक टेंपो में सवार लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. रास्ते में ट्रक ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक को तो बरामद कर लिया गया है लेकिन ड्राइवर फरार हो गया. कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

हादसे में जान गंवाने वाले लोग शाहजहांपुर के मदनापुर इलाके के दमगड़ा गांव के रहने वाले थे. पौष महीने की पूर्णिमा के मौके पर ये लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे. कोहरे के कारण अचानक सामने आए टैंकर ने ट्रक को पहले टक्कर मारी फिर घायल लोगों को रौंदते हुए निकल गया. घायलों को जब तक निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें- CM ने  उद्घाटन के लिए बटन दबाया और नहीं चली मोटर, बिजली कंपनी के अधिकारी सस्पेंड

गंगा स्नान के लिए जा रहे थे लोग
जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शाहजहांपुर जिला स्थित थाना अल्लाहगंज के पास एक टैंकर और टेंपो में टक्कर हो जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है जिसमें आठ पुरुष और तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. ये सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे तभी बीच में यह हादसा हो गया है. टैंकर को पकड़ लिया गया है. टैंकर का चालक अभी फरार है, उसे पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- 'चुनाव बाद करेंगे गिरफ्तार', राहुल गांधी पर भड़के क्यों हैं हिमंत सरमा

बताया गया है कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मौके पर सारे अधिकारी मौजूद हैं और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement