Advertisement

Shahjahanpur Gas Leak: शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, मरीजों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

Shahjahanpur Medical College Gas Leak: शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में गैस लीक होने की वजह से मरीजों में भगदड़ मच गई. प्रशासन ने तुरंत तत्काल वार्ड से मरीजों को बाहर निकाला.

Latest News
Shahjahanpur Gas Leak: शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, मरीजों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

Shahjahanpur Gas Leak

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को गैस लीक (Shahjahanpur Medical College Gas Leak) होने से अफरा-तफरी मच गई. गैस लीक की घटना ऑपरेशन थियेटर (OT) में हुई. जिससे मरीजों में भगदड़ मच गई. मरीजों को तुरंत तत्काल वार्ड से बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक, लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है.

शाहजहांपुर पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, 'उक्त प्रकरण में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. जिससे स्थिति को नियत्रण में कर लिया. जिलाधिकारी और  पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कामय है. मामले की जांच की जा रही है.'

दोषी के खिलाफ होगा सख्त एक्शन
वहीं, शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थियेटर में गैस लीक हुई थी. लेकिन गनीमत यह रही है कि तुरंत उसे खाली करा लिया गया और समय पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. इस हादसे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. गैस लीक कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, गैस लीक होने की घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रांमा सेंटर के ओटी में उपकरणों को सैनेटाइज किया जा रहा था. उसी दौरान ऑक्सीजन रिसाव की अफवाह सामने आई. इस घटना से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं. जिनमें मरीजों को परिजन बाहर ले जाते हुए दिख रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement