Advertisement

शाहबाद डेयरी हत्याकांड: साहिल ने 15 दिन पहले खरीदा था चाकू, 'तीसरे' की भूमिका भी जांचेगी पुलिस

Delhi Murder Case: शाहबाद डेयरी हत्याकांड मामले में नया खुलासा किया है कि आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही वह चाकू खरीद लिया था.

शाहबाद डेयरी हत्याकांड: साहिल ने 15 दिन पहले खरीदा था चाकू, 'तीसरे' की भूमिका भी जांचेगी पुलिस

Delhi Murder Case

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके हुए हत्याकांड के मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. शुरुआत में हत्यारोपी साहिल ने कहा था कि उसने गुस्से में आकर अचानक हमला कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक, साहिल ने वह चाकू 15 दिन पहले ही खरीद लिया था जिससे हत्या की गई थी. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि उसने हत्या की साजिश कुछ दिन पहले ही रची थी.

सूत्रों ने कहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करने की कोशिश कर रही थी, तो आरोपी साहिल ने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन बंद कर लिया था और बुलंदशहर में अपनी चाची के यहां चला गया था. सूत्रों के अनुसार, पीड़िता उसके साथ संबंध जारी नहीं रखना चाहती थी और वह पिछले काफी दिनों से उसे नजरअंदाज कर रही थी. इस बीच, पुलिस की टीमें उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स और अपराध में इस्तेमाल हथियार को भी खंगाल रही हैं, जिसे उसने रिठाला में फेंका था. पुलिस लव ट्राइएंगल की भी जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें- '45 दिन में चुनाव कराए WFI, नहीं तो सस्पेंशन', पहलवानों से ज्यादती से नाराज वर्ल्ड रेसलिंग का अल्टीमेटम

हत्या की असली वजह ढूंढ रही है पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता और साहिल ने 2021 में एक-दूसरे से बात करना शुरू किया था और अब वह प्रवीण से बात कर रही थी, जिसे वह साहिल से मिलने से पहले से जानती थी. साहिल फिर से प्रवीण से बात करने से खुश नहीं था. हालांकि, अभी तक हत्या के असली मकसद का पता नहीं चल पाया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी साहिल फ्रिज-एसी मरम्मत करने वाले मैकेनिक के रूप में काम करता है. साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा था, इतना ही नहीं उसने उसे पत्थर से भी कुचला था.

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग सात से आठ लोग मौके पर मौजूद हैं और खड़े होकर वारदात को देख रहे हैं. गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है. वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है, जिससे वे तितर-बितर हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें- भाई बहन के रिश्ते की तोड़ी मर्यादा, बहन से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो

छुरा घोंपने के बाद, साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार पत्थर से वार किया. वह फिर थोड़ी देर के लिए वहां से दूर हो जाता है और फिर वहीं ही लौट आता है. वीडियो के अनुसार, वह एक बार फिर से लड़की पर पत्थर से हमला करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर अंत में चला जाता है. अधिकारी ने कहा कि पीड़िता अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोका और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement