Advertisement

Haldwani Car Accident: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, नहर में बह गई कार, 4 की मौत 3 घायल

Haldwani Car Accident: इन दिनों मूसलाधार बारिश होने के कारण हल्द्वानी में एक कार नहर में जा गिरी, इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई वहीं 3 लोग घायल हैं.

Latest News
Haldwani Car Accident: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, नहर में बह गई कार, 4 की मौत 3 घायल

Haldwani Car Accident

Add DNA as a Preferred Source

Haldwani Car Accident: बुधवार की सुबह हल्द्वानी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. अभी तक में अभी तक खबर है कि 4 लोगों की मौत हो गई हैं वहीं 3 लोग घायल हो गए.  दरअसल पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं. इस बारिश के कारण के कारण कोतवाली क्षेत्र में फायर ब्रिगेड दफ्तर के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है, वहीं 3 लोग घायल बताएं जा रहे हैं. 

जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर कार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस हादसे में घायल लोगों को शुशील तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि "कार में कुल सात लोग सवार थे. इनमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है. तीन लोगों का उपचार चल रहा है. नहर कार गिरी और तेज बहाव होने के चलते कार बह गई. पुलिस कार और मृतक लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा की है. ये लोग उधम सिंह नगर के किच्छा के रहने वाले थे."

सावधान रहने की जरूरत

दरअसल इन दिनों यूपी-बिहार और उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. यही वजह है कि प्रदेश के कई नदी, नाले उफान पर हैं. शहर के अन्य क्षेत्रों देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नालों में भी पानी का बहाव तेज़ है. इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद सुबह से ही फील्ड में डटी हुई हैं. उनका कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में लेकिन सावधान रहने की जरूरत हैं. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement