Advertisement

UP Crime News: बदायूं में सात साल की बच्ची के साथ रेप और फिर हत्या, ईंट से कुचला सिर

यूपी के बदायूं में एक शख्स ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. यहां सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसका गला काटकर हत्या कर दी गई.

Latest News
UP Crime News: बदायूं में सात साल की बच्ची के साथ रेप और फिर हत्या, ईंट से कुचला सिर
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां बिल्सी इलाके में एक सात साल की बच्ची का शव मिला. जानकारी के अनुसार, बच्ची का गला काटकर उसकी हत्या की गई है.  शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची का शव खंडहरनुमा एक मकान में पड़ा मिला. बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मममाले की जांछ में जुटी हुई है. 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 
परिवार वालों ने बताया कि बच्ची शाम को घर से सब्जी लेने निकली थी, जिसके बाद वो घर नहीं लौटी. इसके बाद घरवालों ने तलाशी शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला. फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है. आरोपी को सुबह 4 बजे बीनपुर मार्ग पर पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया. उसके दाहिने पैर मे गोली लगी है. 


ये भी पढ़ें-Maharashtra News: धारदार हथियार से किया शख्स का मर्डर, मां-बेटे ने सरेआम दिया घटना को अंजाम


बता दें कि बच्ची की तलाश करते परिजनों को रात करीब 10 बजे बच्ची का शव खंडहरनुमा घर में खून से लथपथ मिला था. शव देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई. बच्ची के गले पर गहरा जख्म था. आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची से रेप का प्रयास किया और बच्ची ने जब शोर मचाया तो उसने ईंट से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement