Advertisement

Uttar Pradesh News: भाजपा के वरिष्ठ नेता पर जानलेवा हमला, लोगों की भीड़ देख भागे हमलावर

BJP Leader Attacked: भाजपा नेता ने बताया कि घटनास्थल पर जो मोटरसाइकिल मिली, उसे थाने में जमा करा दिया है और हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

Uttar Pradesh News: भाजपा के वरिष्ठ नेता पर जानलेवा हमला, लोगों की भीड़ देख भागे हमलावर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन गुप्ता पर बदमाशों ने मंगलवार को जानलेवा हमला किया और फिर वे फरार हो गए. पुलिस ने पांच-पांच नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है. नवीन गुप्ता नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन संतोष गुप्ता के पति हैं.

नवीन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे जब वह घर पर थे तब अनमोल एवं सचिन के अलावा पांच अज्ञात व्यक्ति हमारे घर में प्रवेश कर गए और लाठी डंडे से उन्हें पीटने लगे लगे. पिटाई की तेज आवाज सुनकर घर के सदस्यों के अलावा मोहल्ले के अन्य लोग आ गए. उन्हें देखकर हमलावर अपनी- अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए.

पढ़ें- Delhi: हफ्ते में 3 बार थमी मेट्रो की रफ्तार, पतंग और कचरे का पहाड़ बना वजह

भाजपा नेता ने आगे बताया कि घटनास्थल पर जो मोटरसाइकिल मिली, उसे उन्होंने थाने में जमा करा दिया है और हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालपी संतोष सिंह ने बताया भाजपा नेता ने जो शिकायती पत्र सौंपा है उसके आधार पर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है और शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पढ़ें- PM मोदी के वादे पर राहुल गांधी का काउंटर अटैक, बोले- ये जुमलों की नहीं, 'महा जुमलों' की सरकार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement