Advertisement

Seema Haidar: सीमा हैदर ने अपने वकील एपी सिंह को बांधी राखी, भाई ने किए ऐसे वचन

Seema Haidar News: सीमा हैदर भारत आने के बाद से यहां के त्योहारों को भी मना रही हैं. इससे पहले उन्होंने तीज भी मनाया था.

Seema Haidar: सीमा हैदर ने अपने वकील एपी सिंह को बांधी राखी, भाई ने किए ऐसे वचन

Seema Haidar News rakhi trending video photo seema haidar 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर आए दिन चर्चा में रहती हैं. अब उन्होंने रक्षाबंधन से पहले उन्‍होंने अपने वकील एपी सिंह को राखी बांधी.  इस मौके पर एपी सिंह ने कहा कि अब से सीमा के सारे दुख मेरे और मेरी सारी खुशियां उसको समर्पित हैं. उन्होंने यह वादा किया कि वो सीमा को भारत की नागरिकता जरूर दिलवाएंगे. उन्होंने सीमा हैदर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया. 

सचिन के रबूपुरा वाले घर पर वकील एपी सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने सीमा और सचिन समेत परिवार के सदस्यों के बीच राखी का पर्व मनाया. सीमा हैदर ने एपी सिंह को राखी बांधी. एपी सिंह ने कहा कि बहन की घर हरा भरा रहे, बच्‍चों में खुशहाली हो यही कामना है. देश की परंपरा, रीति रिवाज, संस्‍कृति के भीतर अगर सीमा को किसी तरह की दिक्‍कत आएगी तो मैं हमेशा उसके साथ खड़ा मिलूंगा. उन्होंने यह कहा कि ये कच्‍चा धाग याद दिलाता रहेगा कि बहन के सारे दुख मेरे हैं.

ये भी पढ़ें- कहां गायब हो गए सचिन और सीमा हैदर? अब क्यों नहीं आ रहे वीडियो

सीमा हैदर ने राखी बांधने के बाद कही यह बात 

सीमा हैदर ने वकील एपी सिंह को राखी बांधी. सीमा ने कहा कि मुझे खुशी है कि एपी सिंह जैसा भाई मिला है, वह खुद राखी बंधवाने आए हैं, यह मेरा सौभाग्‍य है.  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में यह त्योहार नहीं मनाया जाता है इसलिए आज अपने भाई को राखी बांधकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इसके साथ सीमा ने पाकिस्‍तान के नागरिकों से भी वहां राखी का त्‍योहार मनाने की अपील की है. आपको बता दें कि एपी सिंह सीमा हैदर से जुड़े कानूनी मामलों की पैरवी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - नौकरी, फिल्म के बाद सीमा हैदर को मिला चुनाव लड़ने का ऑफर, जानिए कौनसी पार्टी दे रही टिकट

 

सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजी थी राखी 

 

सीमा हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत को को राखी भेजी थी. इसके साथ उन्होंने कहा था कि  पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है.  पर्व के आने से पहले राखी पोस्ट कर दी है. इसके साथ उन्होंने कहा था कि उम्मीद है कि रक्षाबंधन के दिन भेजी हुई राखी मिल जाएगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement