भारत
पाकिस्तानी बहू सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा में बेटी को जन्म दिया है. सीमा हैदर पाचवीं बार मां बन चुकी हैं.
पाकिस्तान से आई सीमा हौदर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनके चर्चे शुरू हो गए हैं. दरअसल, सीमा हैदर ने नोएडा के अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. आपको बता दें कि सीमा पाचवीं बार मां बनी हैं. हालांकि, ये सचिन और सीमा का पहला बच्चा है. बच्ची के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. सचिन-सीमा का घर नन्ही किलकारियों से गूंज उठा है. डाक्टर्स ने बताया कि डिलिवरी नॉर्मल हुई है और जल्दी सीमा को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.
सचिन के प्यार में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार पिर मां बन चुकी हैं उन्होंन बेटी को जन्म दिया है. इस मौके पर सीमा हैदर के भाई और वकील एपी सिंह ने बधाई दी है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूरे देश और दुनिया के लिए बहुत खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि सीमा और सचिन मीणा के दांपत्य जीवन में उनके यहां सुबह 4 बजे धन लक्ष्मी का आगमन हुआ है. यानी उनके घर बेटी का जन्म हुआ. ये बेहद खुशी की बात है.
इसके साथ ही उन्होंने सीमा और सचिन की बेटी के नामकरण को लेकर कहा कि हम आप लोगों से और पूरे देश और दुनिया के लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से अनुरोध करते हैं कि भारतीय बेटी के नाम पर हमें नाम का सुझाव भेजिए, जिससे हम बच्ची को एक अच्छा नाम दे सकें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.