Advertisement

15 अगस्त से ठीक पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, हाईकोर्ट से लेकर मेट्रो और एयरपोर्ट को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी

ईमेल में दिल्ली बनेगा खालिस्तान से लेकर 1984 सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया गया है. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है.

Latest News
15 अगस्त से ठीक पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, हाईकोर्ट से लेकर मेट्रो और एयरपोर्ट को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी

Credit Image AI

Add DNA as a Preferred Source

स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर दिल्ली मेट्रो और आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी फोन पर नहीं, बल्कि ईमेल पर भेजी गई, जिससे हड़कंप मच गया. मामले में दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है. कोर्ट से लेकर मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चांक चौबंद है. साथ ही सीसीटीवी कैमरों से चप्पे चप्पे पर बनाये हुए हैं.

खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ईमेल

दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को ईमेकल प्राप्त हुआ है, जिसमें 15 अगस्त कल दोपहर 2 बजकर 11 ​मिनट पर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है. वहीं डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को 3 बजकर 11 मिनट पर बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है. ईमेल में लिखा है कि 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान'. धमकी भरे मैसेज में दिल्ली हाई कोर्ट के साथ ही दिल्ली मेट्रो और अंबाला जाने वाली ट्रेनों को भी निशाना बनाने की बातें लिखी गई है. साथ ही मेल में बब्बर खालसा Parmar-Canada का नाम लिखा है.

ईमेल आते ही अर्लट हुई एजेंसी

ईमेल में 15 अगस्त को अदालत से लेकर पंजाब के जंडियाला गुरु समेत दिल्ली के कई स्थानों को बम उड़ाने की धमकी दी गई है. ई मेल में दिल्ली कैंट से लेकर आईजीआई एयरपोर्ट, झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत और एसडीएम दफ्तर तक का जिक्र किया गया है. सभी जगहों सुरक्षा व्यवस्था चांक चौबंद है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है. इसके साथ ही ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है. साइबर पुलिस की मदद से ईमेल भेजे जाने वाले सिस्टम का आईपी एड्रेस व लोकेशन ट्रेस की जा रही है. अभी तक जांच में सारी चीजें संदिग्ध है, लेकिन एजेंसियां अपनी जांच में जुटी हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement