Advertisement

Telangana: इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग के बाद हरकत में आया परिवहन मंत्रालय, उठाया ये कदम

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय तेलंगाना के सिंकदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक बाइक शो रूम में हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

Telangana: इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग के बाद हरकत में आया परिवहन मंत्रालय, उठाया ये कदम

सिकंदराबाद के एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में लगी आग. (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हैदराबाद के सिकंदराबाद स्थित एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम (E-bike showroom) में आग लगने की घटना की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है. मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने दावा किया है कि इस अग्निकांड के बारे में पुलिस की तरफ से प्राथमिक जांच करने के बाद दो विशेषज्ञ इस शोरूम का दौरा कर रहे हैं. 

इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आधी रात को आग लगने के बाद ऊपर की मंजिल पर स्थित होटल में ठहरे आठ लोगों की मौत हो गई थी जिनमें एक महिला भी शामिल है. इनके अलावा दस अन्य घायल भी हुए थे जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 

Atum 1.0 Electric Bike :केवल 7 रुपये में 100 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक

अब तक की जांच में क्या हुआ है खुलासा?

पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में पाया है कि शोरूम में आग लगने और धुआं निकलने से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है. सिकंदराबाद स्थित जिस इमारत में होटल रूबी प्राइड चलता है उसी की निचली मंजिल पर यह शोरूम स्थित है. 

Tork Kratos Electric Bike: सिंगल चार्ज पर 180 KM की रेंज देती है इलेक्ट्रिक बाइक, शानदार है गाड़ी के फीचर्स

ई बाइक में लगातार हो रहे हादसे, मंत्रालय ने तय किए नए मानक

सड़क परिवहन मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आने से फिक्रमंद होकर हाल ही में बैटरी सुरक्षा के अतिरिक्त मानकों को लागू करने का फैसला किया है. नए मानक एक अक्टूबर से प्रभावी होने वाले हैं. 

Electric Vehicle in India: डीजल से भी सस्ता होगा EV का मार्केट! केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

आग लगने की इस ताजा घटना की जांच के लिए मंत्रालय ने एआरसीआई हैदराबाद के निदेशक टी नरसिंह राव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की है. यह समिति इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश करेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement