Advertisement

Delhi News: दिल्ली में स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, DPS द्वारका समेत कई कैंपस खाली कराए गए

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में शनिवार सुबह DPS द्वारका समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. मेल आने के बाद बच्चों को सुरक्षित निकाला गया और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अब तक धमकियां फर्जी साबित हुई हैं.

Latest News
Delhi News: दिल्ली में स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, DPS द्वारका समेत कई कैंपस खाली कराए गए
Add DNA as a Preferred Source

Delhi Schools Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह एक बार फिर कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी भरे मेल मिलने के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) द्वारका, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नजफगढ़ का कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और कुतुब मीनार इलाके के एक स्कूल में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रबंधन ने तुरंत बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित जगह पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें आगे की जांच में जुटी हैं. 

दरअसल, शनिवार की सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्रबंधन को बम धमाके की धमकी वाला मेल मिला.  सुबह 7 बजे तक बच्चे और शिक्षक स्कूल कैंपस में पहुंच चुके थे. जैसे ही मेल सामने आया, तत्काल सुरक्षा कारणों से सभी छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकालकर कॉमन एरिया में इकट्ठा किया गया और बाद में बाहर सुरक्षित जगह भेज दिया गया. 

शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं

स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड, फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीमें अलग-अलग स्कूलों में पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन एहतियातन सर्च ऑपरेशन देर तक जारी रहा. 


यह भी पढ़ें: DUSU चुनाव प्रचार में लग्जरी कारों के इस्तेमाल पर अध्यक्ष आर्यन मान और अन्य को दिल्ली हाईकोर्ट की नोटिस  


यह कोई पहला मामला नहीं है

बताते चलें, यह कोई पहला मामला नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को ऐसी धमकियां मिली हों. पिछले कई महीनों से अलग-अलग स्कूलों को बम धमाकों की धमकी वाले मेल लगातार भेजे जा रहे हैं. हर बार इन मेल्स ने बच्चों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को परेशान किया है. सुरक्षा कारणों से स्कूलों को खाली कराया जाता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है. हालांकि अब तक सभी धमकियां फर्जी साबित हुई हैं. साइबर सेल लगातार इन मेल्स को ट्रैक कर आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है. बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement