Advertisement

Sardar Patel Jayanti 2022: 'लौह पुरुष' को देश दे रहा श्रद्धांजलि, साकार किया था अखंड भारत का सपना

Sardar Patel Jayanti: आज भारत के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की जयंती है. इस मौके पर पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया में उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Sardar Patel Jayanti 2022: 'लौह पुरुष' को देश दे रहा श्रद्धांजलि, साकार किया था अखंड भारत का सपना

सरदार पटेल को याद कर रहा देश

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत आज सरकार पटेल की 147वीं जयंती मना रहा है. सोमवार को सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी. गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी नई दिल्ली में देश के प्रथम गृह मंत्री में श्रद्धांजलि दी. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक दौड़ को भी हरी झंडी दिखाई.

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को विभाजित रखने के प्रयास करने वाली विरोधी ताकतों के बावजूद अपनी दूरदर्शिता से एक मजबूत और अखंड भारत के सपने को साकार किया. अमित शाह ने कहा कि भारत एक मजबूत और समृद्ध देश बनने के स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को अगले 25 वर्ष में साकार कर लेगा और अपनी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष का जश्न मनाएगा.

पढ़ें- PM मोदी आज पहुंचे सकते हैं मोरबी, पुल हादसे के बाद रोड शो किया रद्द

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज़ादी के समय भी, भारत को विभाजित रखने के लिए कुछ ताकतों ने प्रयास किए थे. हमने देखा है कि कैसे सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और राजनीतिक सूझबूझ से जूनागढ़, जम्मू-कश्मीर और हैदराबाद को भारत संघ में शामिल किया था."

पढ़ें- Morbi Bridge Collapse: हादसे से पहले क्या कर रहे थे लोग? चाय बेचने वाले ने बताया

(इनपुट- भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement