भारत
Sant Ravidas Express Route Schedule Timing: पीएम मोदी आगामी 17 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नई संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए एक नई ट्रेन की सौगात दी है. रेलवे बोर्ड के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को जालंधर से वर्चुअल माध्यम के जरिए संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन विशेष रूप से पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों के बीच रात के सफर को काफी आसान और आरामदायक बना देगी.
इसी खास मौके पर पीएम मोदी जालंधर के नए अंदाज में बनकर तैयार हुए आधुनिक रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे. ये नई स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं से हफ्ते में तीन-तीन दिन चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में काफी सहूलियत मिलेगी. अगर इसके शेड्यूल और टाइमिंग की बात करें, तो ट्रेन नंबर 14624 (छेहर्टा से वाराणसी) हर हफ्ते बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे छेहर्टा से रवाना होगी. वापसी में ट्रेन नंबर 14623 (वाराणसी से छेहर्टा) प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:05 बजे वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगी.
छेहर्टा से चलने के बाद यह ट्रेन सबसे पहले अमृतसर पहुंचेगी, जहां दोपहर 2:25 बजे इसका आगमन होगा और मात्र 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद 2:30 बजे यह आगे के लिए रवाना हो जाएगी. इसके बाद रातभर का सफर तय करते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे यह लखनऊ पहुंचेगी और दोपहर 12:15 बजे अपनी आखिरी मंजिल यानी वाराणसी जंक्शन पर जाकर रुकेगी.
वहीं वापसी के सफर में यह ट्रेन शाम 7:05 बजे वाराणसी से छूटेगी, आधी रात को 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:35 बजे अमृतसर होते हुए शाम 5:10 बजे छेहर्टा स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का रूट तय किया गया है. अपनी यात्रा के दौरान संत रविदास एक्सप्रेस दोनों तरफ से इन महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी-
रेलवे बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन की साफ-सफाई, सुरक्षा जांच और प्राइमरी मेंटेनेंस का पूरा काम छेहर्टा स्टेशन पर ही किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत का सामना न करना पड़े. भारतीय रेल नेटवर्क के विस्तार के तहत उठाया गया यह कदम यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में तेज रफ्तार के साथ-साथ एक प्रीमियम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देगा. खासकर कामकाजी लोगों और तीर्थयात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बड़ा सहारा बनने जा रही है.
ये भी पढ़ें- आज से स्कॉच-वाइन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर कार तक सब सस्ता, भारत-यूके FTA लागू, जानिए किन-किन चीजों के घटेंगे दाम