Advertisement

Maharashtra Assembly Election से पहले गरमाई प्रदेश की सियासत, BJP को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

Maharashtra में जल्द ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है, वहीं इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला होने की आशंका जताई है.

Maharashtra Assembly Election से पहले गरमाई प्रदेश की सियासत, BJP को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

शिवसेना नेता संजय राउत (फाइल फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

Maharashtra Assembly Election 2024:  महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान होने वाला है. ऐसे में पार्टियां एक दूसरे पर निशान साधते हुए दिखाई दे रही हैं. वहीं शुक्रवार को शिवसेना सांसद संजय राउत BJP की केंद्र सरकार पर निशान साधते हुए बड़ा बयान दिया है.

संजय राउत ने कहा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला होने वाला है. राउत का कहना है कि राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के खिलाफ हमले की साजिश रची जा रही है.

असंवैधानिक काम करने की है लत
राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर लोकतंत्र की आवाज उठा रहे हैं. राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक ने क्रेंद्र सरकार को आईना दिखाया है. राउत ने कहा बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में मुंह की खाई है, फिर भी असंवैधानिक काम करने की लत नहीं छूटी है.


ये भी पढ़ें:Electoral Bonds पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा-घोटाले की SIT जांच की जरूरत नहीं


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के खिलाफ विदेश में साजिश रची जा रही है. हमारे साथ आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के बाद मोदी और अमित शाह को पीछे छोड़ दिया है. राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष की नींद उड़ा दी है, जिसकी वजह से सरकार हमपर हमला कर सकती है.

विधानसभा चुनाव के लिए लाई गई योजना
राउत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी जल्द ही 'लाडली बहना योजना' को बंद कर देगी. लाडली बहना योजना के लिए सरकार ने सभी ठेकेदारों को भुगतान देना बंद कर दिया है. इस योजना से सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है. यह योजना सिर्फ विधानसभा चुनाव के लिए लाया गया, जो दो महीने बाद बंद कर दिया जाएगा.

विधानसभा चुनाव को लेकर राउत ने कहा कि शिव सेना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में अच्छा काम कर कर रही है और विधानसभा चुनाव में शिवसेना शानदार प्रर्दशन करेगी. विधानसभा चुनाव में शिवसेना मशाल चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरेगी. राउत ने कहा मशाल, कांग्रेस के हाथ के साथ मिलकर हम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement