Advertisement

'इतिहास की किताबों में Samrat Prithviraj पर कुछ ही पंक्तियां, मुगलों पर कई अध्याय'

2017 में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत कर रही हैं. यह फिल्म तीन जून को रिलीज होगी.

'इतिहास की किताबों में Samrat Prithviraj पर कुछ ही पंक्तियां, मुगलों पर कई अध्याय'

फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नजर आएंगे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बुधवार को कहा कि शिक्षा मंत्रालय को हिंदू राजाओं के योगदान पर संज्ञान लेने और उनकी कहानियों को उन मुगल बादशाहों के साथ 'संतुलित' करने की जरूरत है जिन्हें स्कूल की किताबों में अधिक स्थान मिलता है. राजपूत योद्धा पर आधारित अपनी ऐतिहासिक फिल्म "सम्राट पृथ्वीराज" की रिलीज से पहले कुमार ने कहा, "यह दुख की बात है कि हम अपने राजाओं के बारे में नहीं जानते."

अक्षय कुमार ने PTI के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "इतिहास की किताबों में सम्राट पृथ्वीराज के बारे में मैंने केवल तीन-चार पंक्तियां पढ़ीं थीं. इस फिल्म के लिए धन्यवाद, मुझे उनके बारे में इतना कुछ जानने को मिला. मुझे नहीं लगता कि कोई और भी उनके बारे में जानता था."

पढ़ें- Samrat Prithviraj की सफलता के लिए वाराणसी पहुंचे Akshay और Manushi Chhillar, गंगा आरती में लिया हिस्सा

उन्होंने कहा, "जब मैं अपने बेटे से उनके (पृथ्वीराज) के बारे में बात कर रहा था, तो उसने कहा कि मैं ब्रिटिश साम्राज्य, मुगल साम्राज्य के बारे में जानता हूं, लेकिन पृथ्वीराज कौन हैं? यह दुखद है कि हम अपने राजाओं के बारे में नहीं जानते. झांसी की रानी, राणा प्रताप के बारे में कुछ ही पंक्तियां हैं, लेकिन मुगलों पर बहुत सारे अध्याय हैं."

पढ़ें- Samrat Prithviraj ने रिलीज से पहले ही किया धमाल, एडवांस बुकिंग के पहले दिन बिके 20 लाख टिकट

अक्षय कुमार ने कहा, "मैं शिक्षा मंत्रालय से अपील करूंगा कि वह संतुलन बनाते हुए हमारी संस्कृति, हिंदू राजाओं को भी हमारी पाठ्यपुस्तकों में जोड़ने की कोशिश करे." अक्षय कुमार अपनी फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली में थे. उन्होंने दक्षिण दिल्ली में स्थित किला राय पिथौरागढ़ परिसर में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की.

पढ़ें- Akshay Kumar की पृथ्वीराज से Kartik Aaryan की फिल्म तक, विवादों के चलते इन फिल्मों में करने पड़े बदलाव

उन्होंने 'उत्तर बनाम दक्षिण' सिनेमा बहस पर भी तंज कसते हुए कहा. "दोनों उद्योग एक हैं. अंग्रेजों ने 'फूट डालो और राज करो' का उपयोग करके 200 वर्षों तक हम पर शासन किया, हम इन सब चीजों से (अपने देश को) फिर से बांट रहे हैं. हम भारत हैं. वे अपनी मातृभाषा में फिल्में बना रहे हैं, हम अपनी मातृभाषा में फिल्में बना रहे हैं."

पढ़ें- Akshay Kumar-Manushi Chhillar का रोमांस देखकर ट्विंकल खन्ना को आया गुस्सा? जानें क्यों फैल रही ऐसी बातें

भारत की राष्ट्रभाषा पर हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "सभी भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं." "सम्राट पृथ्वीराज" फिल्म में अभिनेता संजय दत्त, सोनू सूद भी हैं. 2017 में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत कर रही हैं. यह फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement