Advertisement

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, समीर महेंद्रू को किया गिरफ्तार

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने एक दिन पहले ही विजय नागर को गिरफ्तार किया था.

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, समीर महेंद्रू को किया गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली की शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी समीर महेंद्रू (Sameer Mahendru) को गिरफ्तार किया है. वहीं सीबीआई ने एक दिन पहले ही इस मामले में विजय नागर को गिरफ्तार किया था. महेंद्रू पर यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की गई है. पहले कई राउंड की पूछताछ हुई, जिसके बाद शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. आज आरोपी को दिल्ली स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा.  

क्यों हुई कार्रवाई
समीर महेंद्रू इंडोस्पिरिट्स कंपनी के मालिक हैं. उन पर कथित तौर पर मनीष सिसोदिया के करीबियों पर करोड़ों रुपये के भुगतान करने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक ईडी को ऐसे कम से कम दो मामलों की जानकारी मिली है.  

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली सरकार की पुरानी शराब नीति की तुलना में सला 2021-22 में आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया नई नीति लेकर आए थे. इस नीति को लेकर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए गए हैं. जांच एजेंसियों का दावा है कि नई नीति से शराब विक्रेताओं के रिटेल मार्जिन में 989% का इजाफा हुआ है. बता दें कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में हुए कथ‍ित घोटाला मामले में सीबीआई भी कार्रवाई कर रही है. इसके बाद प्रवर्तन न‍िदेशालय (ईडी) भी इस मामले में एक्टिव हुआ और मनी लॉन्ड्रिग का केस दर्ज किया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement