Advertisement

'संभल में वक्फ की जमीन पर बनाई जा रही पुलिस चौकी', असदुद्दीन ओवैसी ने सबूत के तौर पर दिखाया वक्फनामा

Sambhal Police Station: संभल में जामा मस्जिद के सामने बन रही पुलिस चौकी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाया है.

Latest News
'संभल में वक्फ की जमीन पर बनाई जा रही पुलिस चौकी', असदुद्दीन ओवैसी ने सबूत के तौर पर दिखाया वक्फनामा

Asaduddin Owaisi

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाई जा रही है. इसको लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वक्फ की जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी महौल खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'संभल की जामा मस्जिद के पास जो पुलिस चौकी बनाई जा रही है, वह वक्फ की जमीन पर है. जैसा कि रिकॉर्ड में दर्ज है. इसके अलावा प्राचीन स्मारक अधिनियम के तहत संरक्षित स्मारकों के पास निर्माण कार्य प्रतिबंधित है. पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ संभल में खतरनाक माहौल बनाने के जिम्मेदार हैं.'

ओवैसी ने कहा, 'यह वक्फ नंबर 39-A, मुरादाबाद है. यह उस जमीन का वक्फनामा है, जिस पर पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार को कानून का कोई एहतराम नहीं है.' 


बीजेपी ने दी तीखी प्रतिक्रिया 
असदुद्दीन ओवैसी के आरोप पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, 'संभल में पुलिस चौकी न बनाई जाए तो क्या आतंकियों का अड्डा बनाया जाए? उनके पास ऐसी कौनसी दूरबीन है, जिससे उन्हें पता चल जाता कि कौन सी जमीन वक्फ की है. अगर वो वक्फ की जमीन है तो ओवैसी वक्फ ट्रिब्यूनल क्यों नहीं जाते हैं.'

यह भी पढ़ें: BPSC Protest: कौन हैं IPS स्वीटी सहरावत? जिन पर पटना में बीपीएससी कैंडिडेट्स पर लगे लाठी चलवाने का आरोप

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement