Advertisement

'मेरे लिए हैंडल करना अब मुश्किल...' समय रैना ने डिलीट किए India's Got Latent के सारे वीडियो

Indias Got Latent Controversy: समय रैना ने कहा कि हमारा मकसद लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताने का था. इसके अलावा हमारा किसी को हर्ट करने का इरादा नहीं था.'

Latest News
'मेरे लिए हैंडल करना अब मुश्किल...' समय रैना ने डिलीट किए India's Got Latent के सारे वीडियो

Samay Raina in India's Got Latent

Add DNA as a Preferred Source

रणवीर इलाहाबादिया के कंट्रोवर्शियल जोक के बाद इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) के ऑर्गनाइजर समय रैना की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे वीडियोज चैनल से हटा दिए हैं. इस मामले में देश के अलग-अलग राज्यों में कई FIR दर्ज हुई हैं. महाराष्ट्र साइबर विभाग ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना समेत 40 से अधिक लोगों को तलब किया है.

समय रैना (Samay Raina) ने एक्स पर पोस्ट कर इस बवाल को लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा, 'जो कुछ भी हो रहा है, मेरे लिए यह हैंडल करना अब काफी मुश्किल हो गया है. ये बहुत ज्यादा है. इसलिए मैंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सारे वीडियोज चैनल से हटा दिए हैं. मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताने का था. इसके अलावा मेरी कोई मंशा नहीं थी.'

समय ने आगे लिखा, 'मैं इस मामले में सारी एजेंसियों के साथ पूरी तरह कॉपरेट करने के लिए तैयार हूं. उनकी पूछताछ ठीक हो पाए इसके लिए मैं अपना पूरा योगदान देना चाहता हूं. धन्यवाद.'

साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR
एक अधिकारी ने बताया कि साइबर पुलिस ने FIR जो दर्ज की है, उसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं अन्य को नोटिस जारी किया. जिनमें ‘इंडियाज गॉट लैटेंट' के पिछले विभिन्न एपिसोड में भाग लेने वाले गेस्ट और जज आदि शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक कोई भी पेश नहीं हुआ है, लेकिन इनमें से कुछ व्यक्तियों के वकीलों ने साइबर पुलिस से संपर्क कर और समय मांगा है.

अधिकारी ने बताया कि रियलिटी शो के निर्माताओं से सोशल मीडिया मंच से India's Got Latent के सभी एपिसोड को हटाने के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कई प्रतिभागियों ने पहले के विभिन्न एपिसोड में भी अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement