Advertisement

Winter Session Lok Sabha: महुआ मोइत्रा पर बरसीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, 'मुझे पापी बोलने का फल मिल गया'

Mahua Moitra Sadhvi Niranjan Jyoti In Lok Sabha: मंगलवार को लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो साध्वी निरंजन ज्योति और टीएमसी सांसदों के बीच जोरदार घमासान देखने को मिला. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने महुआ मोइत्रा को खूब सुनाया. 

Winter Session Lok Sabha: महुआ मोइत्रा पर बरसीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, 'मुझे पापी बोलने का फल मिल गया'

Mahua Moitra Clash With Sadhvi Niranjan Jyoti

Add DNA as a Preferred Source

 डीनए हिंदी: लोकसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. टीएमसी सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के बीच जमकर बवाल हुआ. टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्‍याय के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री खासी नाराज हो गईं. टीएमसी सांसदों का आरोप है कि साध्वी ने मिलने का समय दिया लेकिन फिर वह मिली नहीं. हमारा प्रतिनिधि दल इंतजार करता रहा. इसके बाद टीएमसी सांसद जमकर हंगामा करने लगा. जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री भी खासी तल्ख हो गईं और उन्होंने कहा कि मुझसे समय लिया, मैं अपने दफ्तर में देर रात तक इंतजार करती रही और इसके बावजूद ये लोग मुझसे मिलने के लिए नहीं आए. अब इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं. 

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने टीएमसी सांसदों के आरोपों का जवाब देते हुए सीधे महुआ मोइत्रा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुझे झूठा बोल रहे हैं. महुआ मोइत्रा ने मुझे कहा कि साध्‍वी निरंजन ज्‍योति जैसा पापी हो तो पाप की जरूरत नहीं है. मैं संत हूं और उसका परिणाम इनको मिल गया. उन्होंने टीएमसी सांसदों पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं इनका इंतजार करती रही लेकिन ये मुझसे मिलने के लिए नहीं आए और अब राजनीति कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 42,000 वॉट्सऐप ग्रुप से लेकर बूथ मैनेजमेंट ने लिखी बीजेपी की जीत की स्क्रिप्ट

TMC सांसद ने कहा, 'मंत्री ने आधा घंटा इंतजार कराया पर मिली नहीं'
TMC सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने सदन में कहा कि वे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिलने गए थे. पता चला कि वह घर पर नहीं हैं तो MoS के यहां चले गए. आधा घंटा इंतजार किया लेकिन इन्होंने मुलाकात नहीं की' इतने पर MoS साध्‍वी निरंजन ज्‍योति उठ खड़ी हुईं और उन्होंने हंगामा करने वाले टीएमसी सांसदों को खूब सुनाया. साध्वी ने कहा कि अध्यक्ष जी इन्होंने पहले कहा कि हम मिलने आ रहे हैं फिर कहा कि 5 सदस्य होंगे और फिर कहा कि सारे सांसद होंगे. मैंने कहा कि आप लोग आ जाइए. इसके बाद भी ये मिलने नहीं आए और मैं इनका इंतजार करती रही. साध्वी ने इसी दौरान महुआ पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने मुझे पापी कहा है. 

टीएमसी पर लगाया राजनीति करने का आरोप 
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन लोगों को मुझसे मिलना नहीं था. मैंने दफ्तर में ढाई घंटे तक इनका इंतजार किया लेकिन इन्होंने मुलाकात नहीं की. अब इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं. साध्वी ने यह भी कहा कि उनके ऊपर पीछे के दरवाजे से जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि मैं 4 नंबर गेट से ही आती हूं और इसी से जाती हूं. मुझ पर झूठा आरोप लगा रहे हैं. इन्हें बस राजनीति की रोटी सेंकनी है. इनकी मुलाकात की नीयत नहीं थी.  

यह भी पढ़ें: चुनावों में हार के बाद बैकफुट पर कांग्रेस, इंडिया गठबंधन की दिल्ली बैठक टली

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement