Advertisement

राजस्थान में दुबारा सरकार न बनने के कारणों पर भी हो चर्चा: Sachin Pilot

राजस्थान में पिछले कुछ दशकों में सत्ता में एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा ही आती रही है. इसी को लेकर सचिन पायलट ने सवाल उठाया.

राजस्थान में दुबारा सरकार न बनने के कारणों पर भी हो चर्चा: Sachin Pilot

Image Credit- Twitter/SachinPilot

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि वह राजस्थान में लगातार दूसरी बार सत्ता में क्यों नहीं आप पाती.

कांग्रेस की दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे पायलट ने संवाददाताओं से कहा, "...हम लोगों को मानना पड़ेगा कि एक बार विधानसभा चुनाव में हम सिर्फ 50 विधायक रह गए..एक बार सिर्फ 21 विधायक रह गए... तो उसके कारणों पर चर्चा भी होनी चाहिए. ऐसा क्या कारण है कि जनता बहुमत देती है और हम राजस्थान में सरकार दोहरा नहीं पाते हैं?"

पढ़ें- Kashmir: 3 जून को स्थिति की समीक्षा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, हिंदू कर्मचारियों की सुरक्षा बड़ा मुद्दा

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पिछले कुछ दशकों में सत्ता में एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा ही आती रही है. अन्य राज्यों में कांग्रेस की लगातार सरकार बने रहने का उदाहरण देते हुए पायलट ने कहा, "हमारी सरकार दिल्ली में तीन बार रिपीट हुई.. असम में तीन बार रिपीट हुई, आंध्र प्रदेश में ऐसा दो बार हुआ .. ऐसा नहीं कि कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं होती है लेकिन किन कारणों से यहां रिपीट नहीं कर पा रही है."

पढ़ें- Caste Census: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में सभी धर्मों की जातियों, उपजातियों की होगी गणना

उन्होंने कहा , "हम सही दिशा में सही कदम उठा कर आगे बढ़ेंगे तभी दुबारा सरकार बना पाएंगे. सभी चाहते हैं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार दुबारा बने और अगर हम पहले की कमियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ेंगे तो सरकार निश्चित रूप से दुबारा बनेगी." पायलट ने विश्वास जताया, "2023 के चुनाव में हम लोग हमारी सरकार दोबारा बनाएंगे."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement