भारत
स्नेहिल मेहरा ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी अविश्वसनीय और बॉलीवुड फिल्म की कहानी की तरह लगी. लेकिन अगर भारतीय सेना ने उन पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुईं यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक्ट्रेस स्नेहिल मेहरा (Snehil Mehra) का बड़ा रिएक्शन आया है. मेहरा ने कहा कि अगर ज्योति दोषी पाई जाती है, तो उसे अपने देश के साथ विश्वासघात करने के लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
स्नेहिल मेहरा ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी अविश्वसनीय और बॉलीवुड फिल्म की कहानी की तरह लगी. लेकिन अगर भारतीय सेना ने उन पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं, तो इसमें कुछ सच्चाई जरूर होगी. अगर जांच के बाद ये आरोप सच निकलते हैं, तो यह वाकई शर्मनाक है. जिस देश में आप रहते हैं, जिस देश के लोगों ने आपको सेलिब्रिटी बनाया है, अगर आप उस देश के खिलाफ काम करते हैं, तो इसे देशद्रोह माना जाएगा.
हर स्मार्टफोन वाला आजकल इन्फ्लुएंसर
उन्होंने कहा कि अगर ज्योति मल्होत्रा दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि क्या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बहुत ज्यादा आजादी दी गई है? इस पर एक्ट्रेस कहा, 'मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं और मेरे अनुभव के अनुसार, जब हम किसी फिल्म की शूटिंग करते हैं तो इसके लिए उचित अनुमति लेनी पड़ती है. उसी तरह, मेरा मानना है कि इन्फ्लुएंसर्स पर भी कुछ नियम लागू होने चाहिए, क्योंकि आज हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन होने से सभी इन्फ्लुएंसर बन गए हैं.'
उन्होंने कहा कि जब इन इन्फ्लुएंसर्स को अनुमतियों की आवश्यकता होगी, तो वे ऐसी चीजें नहीं कर पाएंगे. फिल्मों में सेंसरशिप की तरह सोशल मीडिया की दुनिया में भी कुछ नियम और कानून होने चाहिए.
बता दें कि हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 16 मई को 'ट्रैवल विद जो' नामक यूट्यूब चैनल चलाने वाली ज्योति को हिरासत में लिया गया था.
(With input from IANS)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.