Advertisement

कोलकाता के RG कर हॉस्पिटल में फिर से हंगामा, युवक की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में एक युवक को समय पर इलाज न मिलने के चलते एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया है. मामले पर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है.

Latest News
कोलकाता के RG कर हॉस्पिटल में फिर से हंगामा,  युवक की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में एक 28 साल के युवक की मृत्यु के बाद एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक ट्रक से टक्कर होने के बाद एक युवक को आरजी कर हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था, पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि उनके बेटे को समय पर इलाज नहीं मिला. अगर सही समय पर इलाज मिला होता तो आज उनका बेटा जिंदा होगा. 

मृतक की मां के गंभीर आरोप
मृतक बिक्रम भट्टाचाजी के हुगली के कोन्नगर का रहने वाला था.  मृतक की मां कबिता भट्टाचाजी का आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर्स नहीं थे, जिस वजह से इलाज में देरी हुई.  कबिता ने बताया कि बहुत सारा टाइम बर्बाद हो गया था. उसी समय में सर्जरी की जाना चाहिए थी, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं था यहां तक कि इमरजेंसी डॉक्टर भी नहीं था. 

अस्पताल प्रशासन ने आरोपों से किया इनकार
हालांकि, आरजी हॉस्पिटल के अधिकारियों ने परिवार के आरोपों से इनकार किया है. चिकित्सा अधीक्षक सह उप प्राचार्य डॉ. सप्तर्षि चटर्जी ने दावा किया कि शुक्रवार की सुबह जब बिक्रम को आरजी कर लाया गया तो उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया.  डॉ. चटर्जी ने कहा, "उसके दोनों अंगों में गंभीर चोटें थीं. हमने पाया कि उसके सिर में भी गंभीर चोट थी. उसे सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया. जब सीटी स्कैन की योजना बनाई जा रही थी, तब बिक्रम सांस लेने में असमर्थ था. उसकी मौत हो गई और उसे चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया."

मामले पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी
यह घटना उस दिन हुई जब राज्य स्वास्थ्य विभाग को कथित तौर पर ‘डॉक्टरों के संयुक्त मंच’ के आंदोलन के बाद कोलकाता के सभी पांच मेडिकल कॉलेजों में हेल्प डेस्क बंद करने पड़े थे. हुगली में हुई इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस एमपी कुनाल घोष ने दावा किया कि बिक्रम भट्टाचाजी को समय पर इलाज नहीं मिला. उन्होंने उन डॉक्टरों से निवेदन किया कि आप प्रदर्शन इस तरह करें कि जरूरी मेडिकल सेवाएं बाधित न हों.  

यह भी पढ़ें - 'क्या आरोपी को बेल दे दें?' कोलकाता रेप और मर्डर केस की सुनवाई के दौरान जज ने CBI को लगाई फटकार, जानें पूरी बात

इस घटना ने ऐसे समय में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जब आरजी कर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर पिछले महीने एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए क्रूर बलात्कार और हत्या को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement