Advertisement

Anant Ambani Radhika wedding: Mohan Bhagwat पहुंचे Mukesh Ambani के घर, अनंत अंबानी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Anant Ambani Radhika wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले शुक्रवार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत मुंबई में एंटीलिया पहुंचे और अंबानी परिवार से मुलाकात की. 

Latest News
Anant Ambani Radhika wedding: Mohan Bhagwat पहुंचे Mukesh Ambani के घर, अनंत अंबानी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अनंत अंबानी से की मोहन भागवत ने मुलाकात

Add DNA as a Preferred Source

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani Radhika wedding) 12 जुलाई को होने वाली है. कपल की शादी मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में होने वाली है. इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को मुकेश अंबानी के घर पहुंचे और वहां उन्होंने मुकेश अंबानी से मुलाकात की. इस दौरान अनंत अंबानी ने पैर छूकर संघ प्रमुख से आशीर्वाद लिया. बताया जा रहा है कि 13 जुलाई को कपल के लिए आशीर्वाद समारोह है, लेकिन भागवत उसमें शामिल नहीं हो पाएंगे. यही वजह है कि वह परिवार के आग्रह पर कुछ दिन पहले ही मिलने के लिए पहुंचे थे. 

अनंत अंबानी से की मुलाकात, परिवार के साथ बिताया वक्त 
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani Radhika wedding) में देश-विदेश की मशहूर हस्तियां शिरकत करने वाली हैं. मुंबई में 14 जुलाई को ग्रांड रिसेप्शन भी रखा गया है. बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी की शादी से पहले तमाम बड़े-बड़े वीआईपी के साथ फोटोशूट का भी एक खास कार्यक्रम रखा गया है. संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उसमें शामिल होने के लिए पहुंचे थे.


यह भी पढ़ें: NEET केस: CBI ने हजारीबाग से प्रिंसिपल समेत 2 को किया गिरफ्तार, जले हुए पेपर से मिला लिंक  


इस शादी और 13 जुलाई को होने वाले आशीर्वाद समारोह का न्योता आरएसएस प्रमुख को भी मिला है. इससे पहले जामनगर में हुई प्री-वेडिंग बैश में भी देश-दुनिया की नामी हस्तियां पहुंची थी. प्री-वेडिंग बैश में मशहूर सिंगर रेहाना ने भी परफॉर्म किया था. हाल ही में प्री वेडिंग बैश एक क्रूज पर हुई थी जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के नामी सितारों ने हिस्सा लिया था. 


यह भी पढ़ें: 5 महीने बाद जेल से बाहर आए हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना के छलके आंसू, पूर्व CM ने यूं दिया रिएक्शन


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement