Advertisement

जेल में ही गुजरेंगे मनीष सिसोदिया के दिन, 5 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Manish Sisodia Custody: आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 5 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

जेल में ही गुजरेंगे मनीष सिसोदिया के दिन, 5 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Manish Sisodia

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को एक और झटका लगा है. राउस एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 5 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. आज मनीष सिसोदिया की रिमांड खत्म हो रही थी ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि राहत मिल जाएगी. हालांकि, कोर्ट ने जमानत देना उचित नहीं समझा और न्यायिक हिरासत को आगे बढ़ा दिया.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया ने अपील की कि उन्हें न्यायिक हिरासत के दौरान कुछ धार्मिक और आध्यात्मिक किताबें रखने की अनुमति दी जाए. इस पर कोर्ट ने कहा कि आप ऐप्लिकेशन दे दीजिए, इसकी अनुमति दे दी जाएगी. बता दें कि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, तब से वह जेल में ही हैं.

यह भी पढ़ें- अमृतपाल के घर पहुंची पुलिस, मां-पत्नी से हो रही पूछताछ, कहां छिपा है खालिस्तान का पोस्टर बॉय?

ईडी की रिमांड हो रही थी खत्म
दिल्ली की आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किए गए मनीष सिसोदिया ईडी और सीबीआई की कस्टडी में है. ईडी की कस्टडी 22 मार्च को खत्म हो रही थी. इसी के चलते ईडी ने आज मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया. 14 दिन का मतलब है अब मनीष सिसोदिया को 5 अप्रैल तक जेल में ही रहना होगा.

यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर, इलेक्ट्रिक बसों और स्वच्छता की सौगात, बजट में दिल्लीवालों पर मेहरबान AAP सरकार, पढ़ें खास बातें

ईडी ने कोर्ट में कहा कि मनीष सिसोदिया से पूछा पूरी हो गई है ऐसे में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए. ईडी ने कहा है कि अगर उसे आगे पूछताछ की जरूरत होगी तो वह दोबारा याचिका दायर करेगी. इससे पहले सीबीआई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 3 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement