Advertisement

Delhi: हुमायूं टॉम्ब के पास गिरी दरगाह की छत, 5 लोगों की मौत, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

हुमायूं टॉम्ब के पीछे मौजूद एक दरगाह की छत गिरने से उसके मलबे में लगभग 5-6 से लोगों के दबे होने की आशंका है. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

Latest News
Delhi: हुमायूं टॉम्ब के पास गिरी दरगाह की छत, 5 लोगों की मौत, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Image- ANI

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में अबतक 5 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हुमायूं टॉम्ब के पीछे मौजूद एक दरगाह की छत गिरने से उसके मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां भेजी गई हैं. साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. दरअसल, हुमायूं टॉम्ब के पीछे स्थित पत्तेशाह की दरगाह के मकबरा वाले कमरे की छत अचानक ढह गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 10 से 12 लोग इस हादसे की चपेट में आ गए हैं, जिनमें से अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. 

एनडीआरए की भी एक टीम घटनास्थल पर

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि शाम के समय दरगाह परिसर में लोग मौजूद थे, तभी अचानक छत की दीवार और छत का कुछ हिस्सा  भरभराकर गिर गया. जिसके बाद, देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस टीम वहां पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार एनडीआरए की भी एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है.

राहत और बचाव अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मलबा हटाने के लिए मशीनों और मैनुअल दोनों तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे का मुख्य कारण लगातार हो रही बारिश बताई जा रही है, जिससे छत की मजबूती कमजोर हो गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दरगाह ऐतिहासिक महत्व रखती है और हर दिन यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं.  फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है. बहरहाल, यह हादसा एक बार फिर से पुरानी इमारतों की सुरक्षा और देखभाल पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement