Advertisement

Himachal: खाई में गिरा पर्यटकों से भरा वाहन, 7 की मौत, 10 घायल

Himachal Pradesh के कुल्लू जिले में सड़क हादसा हुआ है. कुल्लू के घियाघी में पर्यटकों से भरा एक वाहन खाई में गिर गया जिस वजह से 7 लोगों की मौत हो गई.

Himachal: खाई में गिरा पर्यटकों से भरा वाहन, 7 की मौत, 10 घायल

हिमाचल में सड़क हादसा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिमाचल प्रदेश से दर्दनाक खबर है. यहां के कुल्लू जिले में एक टेम्पो-ट्रैवलर के खाई में गिरने से सात पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए. इस दुर्घटना के बारे में सोमवार देर रात करीब पौने एक बजे बंजार से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र शौरी ने जानकारी दी. उन्होंने रात में एक फेसबुक वीडियो शेयर कर बताया कि बंजार के घियाघी में हादसा हुआ है.

उन्होंने बताया कि घायलों को पहले बंजार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद कुल्लू रेफर कर दिया गया. विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि इस सड़क हादसे का शिकार होने वाले लोगों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के निवासी शामिल हैं. पीड़ितों की पहचान की जा रही है.

कुल्लू के एसपी गुरुदेव सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि सड़क हादसे की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हैं. उन्होंने बताया कि यह हादसा शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ. एसपी ने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को कुल्लू जबकि पांच लोगों को बंजार में भर्ती करवाया गया है.

पढ़ें- देवभूमि से लेकर ओडिशा तक भारी बारिश से मची तबाही, 50 से ज्यादा की मौत

पढ़ें- चुनाव लड़ाने से डर रहे कांग्रेस के नेता? अब आनंद शर्मा ने भी छोड़ा पद

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement