Advertisement

गुजरात सरकार में मंत्री बनीं रिवाबा जडेजा को कौन सा मिला मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट

सीएम भूरेंद्र पटेल ने अपने पास सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं. वहीं, डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी को गृह मंत्रालय सौंपा है.

Latest News
गुजरात सरकार में मंत्री बनीं रिवाबा जडेजा को कौन सा मिला मंत्रालय? देखें पूरी लिस्ट

Rivaba Jadeja

Add DNA as a Preferred Source

गुजरात में भूपेंद्र पटेल ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. जिसमें 19 मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी शामिल हैं. रिवाबा को प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा मंत्रालय मिला है. सीएम भूपेंद्र पटेल ने अन्य मंत्रियों के लिए भी विभागों का बंटवारा कर दिया है. मुख्यमंत्री ने अपने पास सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विभागों को रखा है.

वहीं, डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी को गृह मंत्री बनाया गया है. इससे पहले वे गृह राज्य मंत्री थे. हर्ष संघवी को गृह, पुलिस आवास, जेल, सीमा सुरक्षा, गृह रक्षक दल, ग्राम रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा, मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क, परिवहन, विधि एवं न्याय, खेल एवं युवा सेवाएं, सांस्कृतिक गतिविधियां, स्वयंसेवी संगठनों का समन्वय, उद्योग, नमक उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, पर्यटन एवं तीर्थयात्रा विभाग देखेंगे.

किसे मिला कौन सा मंत्रालय

  • कनुभाई देसाई: वित्त, नगरीय विकास एवं नगरीय आवास विभाग
  • जितेंद्रभाई वाघाणी: कृषि एवं किसान कल्याण, सहकारिता, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं गौपालन.
  • ऋषिकेश पटेल: ऊर्जा एवं पेट्रोरसायन, पंचायत एवं ग्रामीण आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, कुंवरजीभाई बावलिया को श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार, ग्रामीण विकास.
  • नरेशभाई पटेल: जनजातीय विकास, खादी, कुटीर उद्योग एवं ग्रामीण उद्योग.
  • अर्जुनभाई मोढवाडिया: वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रहेगा, जबकि प्रद्युम्न वाजा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्रौढ़ शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
  • रमनभाई सोलंकी को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग.

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • ईश्वरसिंह पटेल: जल संसाधन, जल आपूर्ति.
  • प्रफुल्ल पंसेरिया: स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा.
  • डॉ. मनीषा वकील: महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग.
  • परशित्तमभाई सोलंकी: मत्स्य पालन, कांतिलाल अमृतिया को श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार.
  • रमेशभाई कटारा: कृषि एवं किसान कल्याण, सहकारिता, पशुपालन एवं गौपालन.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement