Advertisement

13 साल का भाई 9 साल की बहन, पोर्न देखकर किया रेप फिर की हत्या, 3 महीने बाद सुलझी कल्त की गुत्थी

Crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर 13 साल के बच्चे ने अपनी 9 साल की बच्ची का रेप किया और उसकी हत्या कर दी थी. इस मामले में रीवा पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Latest News
13 साल का भाई 9 साल की बहन, पोर्न देखकर किया रेप फिर की हत्या, 3 महीने बाद सुलझी कल्त की गुत्थी
Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश के रीवा से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर हवसी नाबालिग भाई ने पोर्न वीडियो देखकर अपनी छोटी बहन का ही हवस का शिकार बनाया था. इतना ही नहीं नाबालिग ने बहन का रेप करने के बाद गला घोंट कर उसकी हत्या भी कर दी थी. अब 3 महीने बाद इस मामले में रीवा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. 

दरअसल रीवा जिले के जवा गांव में 3 माह पूर्व घर के आंगन से 9 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की गई. मामला 24 अप्रैल 2024 का है. पुलिस ने घर वालों के बयान लिए. सभी के बयान एक जैसे थे.  

परिजनों ने बताया कि रात को नाबालिग अपनी मां और भाई के साथ घर के आंगन में सो रही थी. इसी दौरान देर रात उसकी मां की तबियत खराब हो गई. जिसके बाद वह सोने के लिए अंदर कमरे में चली गई. सुबह उठकर देखा तो बच्ची की लाश घर के आंगन में पड़ी थी. 

मामले की तह में जाने के लिए एडीशनल एसपी विवेक लाल के नेतृत्व में SIT गठित की गई. टीम ने हर एक पहलू की बारीकी से जांच की. घर में मौजूद मृतका की मां और उसके नाबालिग 13 वर्षीय बेटे, 17 वर्षीय बहन व 18 वर्षीय बेटी के अलावा आसपास रहने वाले तकरीबन 50 लोगों से पूछताछ की गई.

जांच के दौरान ही SIT की टीम को आशंका थी कि कातिल कहीं और का नहीं, घर के अंदर का ही है. पुलिस ने जांच तेज की और वारदात के 3 माह बाद पुलिस ने कत्ल के राज का पर्दाफाश कर दिया. जब पुलिस ने इस कत्ल के राज से पर्दा उठाया तो चौंकाने वाला सच सामने आया. बताया जा रहा है कि इस कांड में आरोपी नाबालिग का मां ने भी उसका साथ दिया था. 

SP विवेक सिंह ने बताया "पूछताछ के दौरान परिजनों के बयान में संदेह उत्पन्न हुए. इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया. क्योंकि SIT की तफ्तीश के दौरान घर पर किसी के आने जाने के निशान नहीं मिले थे. पुलिस ने मृतका के 13 वर्षीय बड़े भाई के तकनीकी सबूत जुटाए. उसके मोबइल की छानबीन की गई. इसके बाद SIT की टीम ने सख्ती बरतनी शुरू की. जिसके बाद घर के सदस्यों ने सच बोलना शुरू कर दिया.

पुलिस के अनुसार जानकारी दी गई है कि घटना से पहले नाबालिग भाई ने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखा था. इसके बाद उसने अपनी बहन का मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया. जब वह रोने लगी और अपने पिता से सारी बात बताने को कहा तो भाई डर गया.  

डर के कारण भाई ने गला दबाकर बहन को मारना चाहा लेकिन उसकी सांसे चल रही थीं. तभी मां भी वहां पहुंच गई और आरोपी नाबालिग भाई ने अपनी बहन को मां की आंखो के सामने ही गला घोंट कर मार डाला.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement