Advertisement

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली में इन रास्तों पर जानें से बचें

गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. ऐसे में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल भी शुरू हो गई है, जिसे लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

Latest News
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली में इन रास्तों पर जानें से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस. (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

भारत में इस साल 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. ऐसे में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 26 जनवरी 2025 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड होगी. इस परेड में हर साल की तरह सैन्य, सांस्कृतिक व तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के लिए कर्तव्य पथ पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है. इसे लेकर पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है. 

17 से 21 तक लागू रहेगी एडवाइजरी 
पुलिस ने बताया कि ये एडवाइजरी 17, 18, 20 और 21 जनवरी को लागू रहेगी. एडवाइजरी के मुताबिक, कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागन पर सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यातायात बंद रहेगा.

ये भी पढ़ें-दिल्ली की आबोहवा फिर खराब, GRAP-4 के प्रतिबंध लागू, जानें किन कामों पर रहेगी रोक

इस मार्ग से करें यात्रा 
उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले यात्री रिंग रोड, सराय काले खां, आई.पी. फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग से जा सकते हैं. पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को विनय मार्ग, शांति पथ पर आने वाले या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए जाना होगा.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement