भारत
Ravan Dahan 2025: पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी कई दिनों से तैयारी चल रही थी. लेकिन जलने से कुछ घंटे पहले रावण का सिर टूटकर लटक गया.
देशभर में एकादशी यानी दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. रावण दहन की तैयारी की जा रही है. लेकिन इस बीच कुछ राज्यों में मौसम ने माहौल बिगाड़ दिया है. आतिशबाजी से लैस रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भींग गए हैं. बिहार के पटना में तो रावण के पुतले का सिर टूटकर लटक गया है. यह विशालकाय पुतला गांधी मैदान में लगाया गया था.
जानकारी के मुताबिक, पटना में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. जिसने रावण दहन की पूरी तैयारी खराब कर दी है. दोपहर करीब 4.00 बजे अचानक आई आंधी और बारिश ने रावण के पुतले को क्षतिग्रस्त कर दिया. रावण का सिर टूटकर लटक गया है. इस दृश्य को कुछ लोगों ने अपने फोन में कैद कर लिया.
बता दें कि पटना के गांधी मैदान में बड़े स्तर पर रावण दहन होता है. मुख्यमंत्री से लेकर बड़े वीवीआईपी इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं. सुबह से लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है. लेकिन इस बार कुदरत ने उनके ख्वाबों पर पानी फेर दिया.
#WATCH | The head of the effigy of Ravan damaged due to rain in Patna, Bihar.#VijayaDashami pic.twitter.com/P0R3IlpmJ7
— ANI (@ANI) October 2, 2025
भारी बारिश की संभावना
बारिश बंद होने के बाद रावण के पुतले को ठीक करने की कोशिश की जाएगी. मौसम विभाग का अलर्ट है कि बिहार में अगले 4-5 दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- MP में कफ सिरप ने फिर निगल ली 6 बच्चों की जिंदगी, किडनी खराब कर दी ये 2 दवा
मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ और जल जमाव जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है. नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है. IMD ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से