Advertisement

800 बोतल अंग्रेजी गटक गए चूहे! झारखंड में शराब नीति लागू होने से पहले सामने आया बड़ा घोटाला

कोयला माफिया और गैंगवार के लिए कुख्यात धनबाद का कोयलांचल इलाका इस बार चूहों की वजह से चर्चा में है. कारण भी चौंकाने वाला है, इन चूहों पर सरकारी गोदाम से 802 बोतल अंग्रेजी शराब 'गटकने' का आरोप है.

Latest News
800 बोतल अंग्रेजी गटक गए चूहे! झारखंड में शराब नीति लागू होने से पहले सामने आया बड़ा घोटाला

Rats drink liquor Dhanbad

Add DNA as a Preferred Source

धनबाद का कोयलांचल इलाका अब तक कोयला माफिया, वर्चस्व की लड़ाई और गैंगवार के लिए बदनाम रहा है. लेकिन इस बार चर्चा में हैं... चूहे! और वजह हैरान करने वाली है. 802 बोतल अंग्रेजी शराब गायब, और दोष चूहों पर मढ़ा गया है. 

शराब नीति लागू होने से पहले बड़ा खुलासा 

झारखंड में 1 सितंबर 2025 से नई शराब नीति लागू की जानी है. इससे पहले पूरे राज्य में शराब दुकानों का स्टॉक मिलान किया जा रहा है. इसी क्रम में बलियापुर और प्रधानखंता की दुकानों की जांच की गई, जहां कई शराब की बोतलें खाली पाई गईं, और कुछ बोतलों के ढक्कनों में छेद मिले. स्टॉक की गिनती मजिस्ट्रेट, उत्पाद विभाग के अफसरों और एजेंसी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई. इस दौरान सामने आया कि कुल 802 बोतलों में शराब या तो पूरी तरह से गायब है या बेहद कम है. 

दोष किसका? चूहों पर या सिस्टम पर? 

जब इस गड़बड़ी पर जवाब मांगा गया, तो दुकान संचालकों ने सारा दोष चूहों पर डाल दिया. उनका दावा है कि चूहों ने ढक्कन कुतरकर शराब पी ली. यह पहली बार नहीं है. अप्रैल 2024 में भी राजगंज थाना में 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा चूहों द्वारा खाए जाने का मामला सामने आया था. 

विभाग सख्त, एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया 

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त रामलीला रवानी ने साफ कहा, "चूहों ने पी या नहीं, इससे मतलब नहीं है, लेकिन बोतलों की भरपाई एजेंसी को करनी ही होगी. हमने फ्रेश माल दिया था, उसी हालत में वापसी चाहिए." एजेंसी को अब नोटिस जारी कर पूरी रकम वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement